फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   78 contenders for the post of HERC Chairman

Chandigarh-Haryana News: एचईआरसी चेयरमैन की कुर्सी के लिए 78 दावेदार

विज्ञापन
कई आईएएस ने किया है आवेदन, दावेदारों में अरुण गुप्ता व वुंडरू भी शामिल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के नए अध्यक्ष की तलाश में सरकार के सामने 78 दावेदारों के नाम हैं। इनमें मौजूदा गृह सचिव सुधीर राजपाल के अलावा हाल ही में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए अरुण गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजा शेखर वुंडरू के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। अब ऊर्जा विभाग की कमेटी आवेदनों की छंटनी कर योग्य उम्मीदवारों का पैनल तैयार करेगी जिसके आधार पर अगले महीने तक आयोग को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है।

एचईआरसी के तत्कालीन अध्यक्ष नंदलाल शर्मा का गत 23 जुलाई को निधन हो गया था। इसके बाद से आयोग का अध्यक्ष पद रिक्त है। पद को भरने के लिए राज्य सरकार ने आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की आखिरी तारीख पांच अक्तूबर रखी गई थी। अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का ऊर्जा, इंजीनियरिंग, वित्त एवं वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कानून या प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव होना आवश्यक है। गृह सचिव सुधीर राजपाल आगामी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वहीं, अरुण गुप्ता 30 सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed