फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   play fesival runs on tegore theatre

नाट्य संध्या में सामने आया औरत का ‘और एक सच’

Sat, 15 Feb 2014 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Feb 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
play fesival runs on tegore theatre

चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित तीन दिनी नाटक उत्सव में शुक्रवार शाम पहला नाटक ‘और एक सच’ टैगोर थिएटर में मंचित हुआ।

विज्ञापन


इप्टा संस्था के सदस्य और नाटक के निर्देशक अजीज कुरैशी ने इस नाटक को लिखा भी था। नाटक को थिएटर से थोड़ा अलग एक्सपेरीमेंट करते हुए वीडियो दिखाकर शुरू किया।

इसमें एक औरत और समय के बीच संवाद हुआ। औरत अपने को मादा और समय को अपने से बलवान बताती है, इसके आगे कहानी स्टेज में कलाकारों ने निभाई। कहानी में एक लड़की की छोटी उम्र में शादी होती है। वह उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात करता है, लेकिन लड़की के न मानने पर वह उससे जबरदस्ती करता है, जिससे लड़की की मौत हो जाती है। दूसरी कहानी एक शादीशुदा औरत की है जिसे गांव वाले बच्चा न पैदा कर पाने की सूरत में काफी बुरा भला सुनाते हैं और उसकी सास को उसे एक बाबा को दिखाने को कहते हैं।
विज्ञापन


बाबा उससे जबरदस्ती करने की कोशिश करता है लेकिन लड़की के मना करने पर उसी को बदनाम कर देता है। तीसरी कहानी दो औरतों की है जो उम्रदराज हैं और अपने जीवन में हुई घटनाओं को बताती है और सिर्फ दूसरों के लिए जीने की बात ही करती है जिससे उनकी अपनी जिंदगी कही खो सी गई लगती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक में अगर एक्टिंग को देखा जाए तो वह बहुत साधारण रही। सिर्फ बाबा और पति की भूमिका में अजीज कुरैशी ही कुछ छाप छोड़ पाए हालांकि बुजुर्ग के किरदार में थोड़ा अच्छा अभिनय सामने आया, लेकिन कमजोर संवाद ने सीन को लंबा और नीरस बना दिया। नाटक की लिखावट बेहद आम थी जिसमें संवादों को बेहद सपाट रखा। नाटक में लाइट और साउंड का इस्तेमाल अच्छा था। नाटक को देखने 40-50 लोग ही आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed