{"_id":"c657db2847a3d7cf2172ca191dfba694","slug":"plastic-rash-occurred-in-factory-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में हुआ हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 27 Sep 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट टू में स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी में केमिकल के ड्रम में रिसाव होने से उसके प्रभाव में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो बीमार पड़ गए।
उन्हें इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सेक्टर-29 पार्ट टू में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में कई श्रमिक ड्रम को इधर से उधर रख रहे थे।
इस बीच एक ड्रम में रिसाव हो गया। रिसाव होने से उसमें से निकली गैस के प्रभाव में आकर प्रवासी श्रमिक नीरज, उसका छोटा भाई अमित पुत्र सुरेश निवासी बरेली तथा जितेंद्र पुत्र चेतराम निवासी संभल, यूपी की तबीयत बिगड़ गई। उनकी तबीयत बिगड़ने पर अन्य श्रमिकों ने तुरंत फैक्टरी प्रबंधन को इस बारे में अवगत कराया।
उन्हें तुरंत सामान्य अस्पताल लाया गया जहां पर नीरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने केबाद ही घटना के असली कारणाें के बारे में मालूम पडे़गा।