फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to provide medical care to the elderly at home stuck due to corona

कोरोना का असर : बुजुर्गों को घर पर चिकित्सा सेवा देने की योजना अटकी

Mon, 24 May 2021 12:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Plan to provide medical care to the elderly at home stuck due to corona
चंडीगढ़। बुजुर्गों को घर पर चिकित्सा सेवा देने की योजना कोरोना महामारी के कारण अधर में अटक गई है। स्मार्ट सिटी व बेल मिलकर एक ऐसी गाड़ी तैयार कर रहे थे, जो बुजुर्गों को घर जाकर ईएनटी की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराती। इसका संचालन पीजीआई को करना था, लेकिन महामारी के कारण यह योजना फिलहाल रुक गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त सीईओ अनिल गर्ग ने बताया कि बेल देश के अलग-अलग शहरों में विशेष सहायता कार्य करता रहता है। चंडीगढ़ में कई ऐसे बुजुर्ग हैं, जो सुन नहीं सकते। ऐसे बुजुर्गों को अस्पताल आने और वहां इलाज कराने में काफी समस्या होती है। इस योजना के तहत बेल ने प्रस्ताव दिया था कि ऐसी वैन बनाई जाए, जिसमें बुजुर्गों को घर में ही इलाज मिल सके। इसमें नाक, कान व गले के इलाज की व्यवस्था होगी। गाड़ी के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने पीजीआई से संपर्क किया। वहां से वैन के लिए डॉक्टरों की उपलब्धता के लिए सहमति मिल गई। इसकी योजना तैयार करके बेल ने प्रस्ताव अपने प्रबंधन को भेज दिया। इस दौरान कोरोना महामारी में बेल ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए योजना तैयार कर ली, इसलिए इस प्रोजेक्ट पर फिलहाल ब्रेक लग गया। अब महामारी के कम होने तक शहर के बुजुर्गों को इस सुविधा का इंतजार करना होगा। अनिल गर्ग ने बताया कि कंपनी की ओर से बताया गया है कि प्रस्ताव को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed