फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to increase the honorarium of education volunteers in Haryana

Haryana News: हरियाणा में एजुकेशन वॉलंटियर्स की होने वाली है बल्ले-बल्ले, मानदेय में होगा बड़ा इजाफा

Thu, 12 Oct 2023 08:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Oct 2023 08:44 PM IST
सार

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने गुरुवार को हरियाणा निवास में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कंवरपाल ने कहा कि जितनी भी डिमांड स्कूलों से आती है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वहीं एजुकेशन वॉलंटियर्स के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Plan to increase the honorarium of education volunteers in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के माध्यम से एजुकेशन वॉलंटियर्स (टीचर्स) का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 14,000 किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करके सरकार को भेजने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को छह माह तक स्कूल में शिक्षक रखने की घोषणा कर चुके हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गुरुवार को हरियाणा निवास में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। कंवरपाल ने कहा कि जितनी भी डिमांड स्कूलों से आती है उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर स्कूल में कोई कमी पाई जाती है और उसकी डिमांड किसी प्रिंसिपल द्वारा ना की गई हो तो उस प्रिंसिपल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में पायलट प्रोजेक्ट के दौरान करनाल जिले के सभी ब्लॉक व 21 जिलों के एक-एक ब्लॉक को कक्षा 9वीं से 12वीं तक ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023-24 में शेष 21 जिलों से दो-दो ब्लॉक की डिमांड मांगी गई है और खरीद प्रक्रिया बारे में डीईओ को दिशा निर्देश दिया है। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस ढिल्लो, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी निर्देश

  • जिन स्कूलों की नई बिल्डिंग बनाई जा चुकी है उनकी पुरानी कंडम घोषित बिल्डिंग को गिराया जाए।
  • टीचर्स की ट्रेनिंग पर भी ध्यान दिया जाए, ऑनलाइन प्रशिक्षण पर अधिक जोर हो।
  • ट्रेनिंग कैलेंडर बनाए जाने का निर्देश, ताकि एससीईआरटी द्वारा करवाई जाने वाली ट्रेनिंग से क्लैश न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed