फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to conduct elections in eight municipal corporations before Lok Sabha in Haryana

Haryana News: लोकसभा से पहले आठ नगर निगमों में चुनाव कराने की तैयारी, सीएम मनोहर लाल ने दिया बड़ा संकेत

Sun, 29 Oct 2023 01:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Oct 2023 01:34 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि निगमों के चुनाव लोकसभा से पहले करवा दिए जाएं। अगर सरकार अधिकतर निकायों में चुनाव जीतती है तो लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक माहौल बन सकता है। कुछ महीनों से भाजपा का फोकस भी शहरी वोटरों की ओर ज्यादा है।

विज्ञापन
Plan to conduct elections in eight municipal corporations before Lok Sabha in Haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में अगले साल लोकसभा और विधानसभा के साथ आठ नगर निगमों के चुनाव हो सकते हैं। संभवत: जनवरी या फरवरी में सरकार नगर निगमों के चुनाव करवा सकती है। यह इशारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के स्वागत समारोह के दौरान किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक टीम के तौर पर कार्य करना है। अगले साल लोकसभा, विधानसभा के साथ निगम चुनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। तीन नगर निगमों का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है और पांच नगर निगमों का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है, ऐसे में नगर निगम चुनाव लोकसभा के पहले भी करवाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सभी कार्यकर्ताओं को मजबूत तैयारी करनी होगी। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम का कार्यकाल काफी समय पहले पूरा हो चुका है। इन तीनों के चुनाव लंबे समय से लटके पड़े हैं। वहीं, हिसार, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, करनाल निगम का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में सरकार आठों नगर निगम के चुनाव एक साथ करवा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव का गणित

सूत्रों के अनुसार सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि निगमों के चुनाव लोकसभा से पहले करवा दिए जाएं। अगर सरकार अधिकतर निकायों में चुनाव जीतती है तो लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक माहौल बन सकता है। कुछ महीनों से भाजपा का फोकस भी शहरी वोटरों की ओर ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने भी शहरी मतदाताओं को कई राहत दी हैं। 800 से ज्यादा कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है। पानी के बिलों व संपत्ति कर में भी राहत दी गई है। इन आठों में से अधिकतर नगर निगम में भाजपा का दबदबा रहा है। हर जगह पार्टी के विधायक हैं, ऐसे में पार्टी की पूरी कोशिश रहेगी कि इन रियायतों को लोकसभा चुनाव से पहले कैश किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed