फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to cancel 8100 arms licenses in Punjab

Punjab News: गनकल्चर पर बड़े एक्शन की तैयारी, पंजाब में 8100 हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने का प्लान

Tue, 14 Mar 2023 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 10:40 PM IST
सार

पंजाब में पिछले कुछ साल में गन कल्चर तेजी से बढ़ा है। पंजाब में भारत की 2 फीसदी आबादी रहती है लेकिन यहां देश की 10 फीसदी बंदूकें हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 तक पंजाब में 3.90 लाख से ज्यादा लाइसेंसी बंदूकें हैं। पंजाब में करीब 55 लाख परिवार हैं और 3 लाख 90 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं।

विज्ञापन
Plan to cancel 8100 arms licenses in Punjab
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

गनकल्चर के खिलाफ पंजाब पुलिस जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रही है। करीब 8100 शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने की तैयारी है। पुलिस ने पिछले दिनों 813 लाइसेंस रद्द किए थे। वहीं 1460 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इसके अलावा फिल्मों, गानों या फिर सोशल मीडिया में हथियारों को प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ 170 केस दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस की आईटी टीमें सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर रखे हैं। आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को बातचीत में बताया कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार की तरफ से जो हथियारों को लेकर गाइडलाइन तय की हैं, उसका सभी को पालन करना होगा।
विज्ञापन


गायक सिद्धू मूसेवाला, शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद पंजाब सरकार ने करीब दो महीने पहले हथियारों के सत्यापन का काम शुरू किया था। इसके अलावा हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी गई है। यह पाबंदी इंटरनेट मीडिया पर भी लगाई गई है। गन हाउस पर भी सख्ती की गई थी। उनकी भी हर तीसरे महीने जांच का आदेश दिया गया है। यह सत्यापन जिला स्तर पर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि जिन लोगों के लाइसेंस रद्द या निलंबित हुए हैं, उनमें से अधिकतर लोगों ने हथियार लेने के लिए फर्जी पते लिखवाए थे। कई ऐसे भी हैं जिन्होंने नियमों में हुए संशोधन के बाद अपने हथियार सरेंडर नहीं किए थे। हथियारों के लाइसेंस के लिए नियम बदल चुके हैं। एक लाइसेंस धारक केवल दो ही हथियार रख सकता है लेकिन कुछ लोगों ने अभी तक 3-3 हथियार रखे हैं। ऐेसे लोगों के लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं।


55 लाख परिवारों पर चार लाख शस्त्र लाइसेंस
पंजाब में पिछले कुछ साल में गन कल्चर तेजी से बढ़ा है। पंजाब में भारत की 2 फीसदी आबादी रहती है लेकिन यहां देश की 10 फीसदी बंदूकें हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 तक पंजाब में 3.90 लाख से ज्यादा लाइसेंसी बंदूकें हैं। पंजाब में करीब 55 लाख परिवार हैं और 3 लाख 90 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस। वहीं पंजाब में 70 से ज्यादा एक्टिव गैंग हैं और यहां 500 से ज्यादा गैंगस्टर हैं। अधिकतर गैंग लीडर विदेश में हैं या जेल में। दोनों जगह से ये अपना अपराध का नेटवर्क चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed