फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pitiable condition of City Beautiful Legacy

ऐसे कैसे कहें! संभली हुई हैं सिटी ब्यूटीफुल की विरासत

Mon, 18 Apr 2016 09:47 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Apr 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
Pitiable condition of City Beautiful Legacy
चंडीगढ़ की विरासत का हाल - फोटो : amar ujala

विश्व विरासत दिवस भले ही 18 अप्रैल को मनाया जा रहा हो, लेकिन सिटी ब्यूटीफुल की विरासत की संभाल करने में भी लगातार कोताही बरती जा रही है। यही हाल शहर के पर्यटन स्थलों के भी हैं। रॉक गार्डन में जहां दीवारों पर अश्लील कमेंट लिखे गए हैं, वहीं यहां पर रेस्टोरेंट की सर्विस से लोग खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन


ली कार्बूजिए सेंटर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं
सेक्टर-19 में स्थित ली कार्बूजिए सेंटर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। यहां पर भी विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। बावजूद इसके यहां पर गदंगी का आलम है। शहर के नक्शे को डिजाइन करने वाले ली कार्बूजिए की यादों की इस सेंटर में सहेज कर रखा गया है, लेकिन इसकी अनदेखी के कारण यहां पर कई बार चोरी हो चुकी है। यहां पर गंदगी फैली हुई है। घास भी नहीं काटी गई है।
विज्ञापन


कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर नहीं डेवलप हुआ नाइट टूरिज्म
कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर अभी तक नाइट टूरिज्म को विकसित नहीं किया जा सका है। इसके चलते शहर आने वाले पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ता है। इसे रात दस बजे तक खोले जाने का प्रपोजल बनाया गया था लेकिन इसे अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। इसे हेरिटेज का दर्जा दिए जाने के लिए फ्रांस की टीम ने पिछले साल सर्वे किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिकुंज गार्डन में मैप पर कुछ भी स्पष्ट नहीं
शहर के सेक्टर- 16 स्थित शांतिकुंज गार्डन के बाहर सफाई नहीं है। यहां पर कूडे़ के ढेर लगे हैं। यहां पर लगाए गए टूरिस्ट मैप में कोई भी चीज स्पष्ट नहीं है। टूरिस्ट मैप में जितने भी हेल्प लाइन नंबर हैं उन्हें भी मिटा दिया गया है।

रॉक गार्डन में दीवारों पर लिखे अश्लील शब्द
रॉक गार्डन शहर की मुख्य धरोहर मानी जाती है। इसे पद्मश्री नेकचंद ने बनाया है, लेकिन इसकी देखरेख सही तरीकेसे नहीं हो पाती है। रॉक गार्डन की दीवारें पान और गुटखे से लाल हैं। वहीं इसकी दीवारों पर अश्लील शब्द भी लिखे हैं।


अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव, चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया कि शहर के सभी पर्यटन स्थलों को संवारा गया है। अगर कहीं पर कमी है तो जल्द ही इसे भी दुरुस्त करवाया जाएगा। शहर की धरोहर को संभाल कर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed