फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pitch testing was done at Sector 16 Stadium before the Chandigarh Premier League

Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रीमियर लीग से पहले सेक्टर 16 स्टेडियम में पिच टेस्टिंग की गई

Tue, 26 Aug 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Pitch testing was done at Sector 16 Stadium before the Chandigarh Premier League
विज्ञापन


चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 की तैयारियों के तहत सोमवार को यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में पिच टेस्टिंग सेशन आयोजित किया। देखा गया कि 28 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले पिच पूरी तरह से तैयार हुआ या नहीं।

पिच टेस्टिंग में मिट्टी की मजबूती, घास की परत, उछाल और गेंद की रफ्तार का आकलन किया गया ताकि इसे बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप तैयार किया जा सके। क्यूरेटर, ग्राउंड स्टाफ, कोचों और खिलाड़ियों ने आउटफील्ड और ड्रेनेज सिस्टम की भी जांच की ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल का माहौल मिल सके। इस दौरान यूटी टीम के कप्तान मनन वोहरा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पिच के दोनों सिरों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी अभ्यास भी किया।
विज्ञापन



सेक्टर 16 स्टेडियम चंडीगढ़ की पहचान का केंद्र रहा


यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि सेक्टर 16 स्टेडियम हमेशा से चंडीगढ़ की क्रिकेट पहचान का केंद्र रहा है। सीपीएल शहर को एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि यूटीसीए इस लीग के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा हैं। ताकि खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ पिच और दर्शकों को शानदार अनुभव मिले ।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीपीएल-2025 में छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। इसमें 33 रोमांचक टी-20 मुकाबले होंगे, जिनमें सेमीफाइनल और 13 सितंबर को होने वाला फाइनल भी शामिल है। 26 अगस्त को इस लीग का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक माननीय गुलाब चंद कटारिया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article