फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pipe line work to save sukhna lake completed, water will left on 17 january

सुखना लेक तक पाइप बिछाने का काम पूरा, अब छोड़ा जाएगा पानी

Sun, 15 Jan 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jan 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
pipe line work to save sukhna lake completed, water will left on 17 january
सुखना लेक बचाने के लिए पाइप लाइन डालने का काम
सुखना लेक को बचाने के लिए की जा रही कवायद पूरी हो गई है। अब इसमें राहत की बूंदें यानी पानी छोड़ा जाएगा। 17 जनवरी को सुबह 10 बजे लेक में पानी छोड़ा जाएगा। नगर निगम की पीने की पाइप लाइन से ही यह पानी सुखना में छोड़ा जाएगा। इसके लिए गोल्फ रेंज के साथ-साथ पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन बिछाने और मशीनों को अपग्रेड करने पर लगभग 30 लाख रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन


पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए कई ट्यूबवेल की मोटर को बदला गया है। नगर निगम की इस लाइन में कई ट्यूबवेल कनेक्ट हैं। जिनका पानी इसमें उपलब्ध रहता है। इस पूरी सप्लाई को सुखना में मोड़ दिया जाएगा। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से 15 जनवरी तक का समय पाइप लाइन बिछाकर पानी शुरू करने के लिए दिया है। लेकिन दो दिन बारिश के कारण काम धीमा रहा और अब 17 जनवरी से पानी डाला जाएगा।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि सर्दियों में इस पाइप लाइन का कम इस्तेमाल होता है। जिस कारण सर्दियों में इससे पानी सुखना लेक में डाला जा सकता है। हर सर्दियों में ऐसा हो सकता है। इसलिए इस लाइन को पक्के तौर पर बिछा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed