फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pilot project of rapid antigen test starts in Punjab from next week

अगले हफ्ते से रैपिड एंटीजन टेस्टिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, यहां से आने वालों का होगा ई-रजिस्ट्रेशन

Fri, 03 Jul 2020 11:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jul 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pilot project of rapid antigen test starts in Punjab from next week
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब में अगले हफ्ते से कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्टिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। इसकी अनुमति मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से आने वाले लोगों को ई-रजिस्टर होना पड़ेगा। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग न्यूनतम 1000 टेस्ट कवर करेगा। इसके तहत सूबे में आने वाले प्रवासी मजदूरों के टेस्ट किए जाएंगे। 

विज्ञापन


राज्य सरकार कोविड टेस्टों की क्षमता और बढ़ाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किटों की खरीद करेगी। वर्तमान में राज्य में टेस्ट की दर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 10 लाख पर 140 टेस्ट प्रति दिन की दर से अधिक है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव के 10 फीसदी केसों की दर के मुकाबले सूबे में यह दर काफी कम है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन


दो फीसदी पॉजिटिव केसों की दर वाले पंजाब में मौजूदा समय में रोजना 10 लाख पर 242 टेस्ट किए जा रहे हैं। घरेलू यात्रियों के लिए स्व:निगरानी के तहत घरेलू एकांतवास के भारत सरकार के दिशा-निर्देश पर असहमति जताते हुए मुख्यमंत्री ने इसे रद्द करते हुए कहा कि पंजाब में यह कदम नहीं उठाया जाएगा क्योंकि रोजाना दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सूबे में बढ़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।


सख्त निगरानी में ही पंजाब में वाहनों के प्रवेश की इजाजत
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि किसी भी वाहन को सख्त निगरानी विधि अपनाए बिना पंजाब में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में सूबे के सीनियर और स्वास्थ्य अधिकारियों से कोविड की स्थिति और तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव विनी महाजन ने सीएम को भरोसा दिलाया कि दाखिल होने वाले सभी लोगों की कड़ी निगरानी की जाएगी और घरेलू एकांतवास पर अमल को फोन आधारित निगरानी से लगातार मुआयना करते हुए यकीनी बनाने के लिए प्राइवेट लोगों की सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति वाहन की स्क्रीन पर सर्टिफिकेट के प्रिंट लगाए बिना प्रवेश करेंगे, उन्हें रोक लिया जाएगा और मौके पर रजिस्टर कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed