फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pihova fielded the son of Chatha

पिहोवा से चट्ठा के बेटे को चुनाव मैदान में उतारा

Thu, 25 Sep 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 25 Sep 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
कांग्रसे द्वारा उम्मीदवारों की सूची किए जाने के बाद प्रत्याशियों को लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने थानेसर विधानसभा सीट से वरिष्ठ नेता पवन गर्ग को, लाडवा विधानसभा से पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, शाहाबाद से दूसरी बार अनिल धंतौड़ी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


जबकि पिहोवा विधानसभा सीट से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरमोहिंदर सिंह के पुत्र मनदीप चट्ठा को चुनाव मैदान में उतारा है।

इनमें से अनिल धंतौड़ी लगातार दूसरी बार कांग्रेसी टिकट पर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं, जबकि मनदीप चट्ठा पहली बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन गर्ग होंगे थानेसर से उम्मीदवार
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन गर्ग को पार्टी ने थानेसर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पवन गर्ग लंबे समय तक पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे, जबकि उन्होंने जीवन के कई साल कांग्रेस को दिए।
विज्ञापन


कांग्रेस की नीतियों में विश्वास रखने वाले पवन गर्ग पहली बार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि एक बार पहले भी उनकी टिकट फाइनल मानी जा रही थी, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने बाबू रमेश गुप्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद कैलाशो सैनी को मिली लाडवा से टिकट
पूर्व सांसद कैलाशो सैनी लाडवा विधानसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते ही लाडवा सीट से यह साफ हो गया कि इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई कैलाशो सैनी पर कांग्रेस ने विश्वास जताया है।

कैलाशो सैनी अब तक दो बार इनेलो की टिकट पर सांसद रह चुकी है, लेकिन 2009 में इनेलो की टिकट न मिलने के कारण उन्होंने अपना नाता कांग्रेस से जोड़ लिया था।

इसके बाद उन्होंने साल 2009 में ही कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और करीब दो हजार वोट से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

शाहाबाद से अनिल धंतौड़ी पर दोबारा खेला दांव
शाहाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अनिल धंतौड़ी ने दूसरी बार दांव खेला है। पिछले प्लान में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे अनिल धंतौड़ी ने कांग्रेस की झोली में शाहाबाद विधानसभा सीट डाली थी और इस बार भी पार्टी ने उन्हें ही टिकट देकर भाग्य आजमाना उचित समझा। बतां दें कि अनिल धंतौड़ी शाहाबाद के गांव धंतौड़ी से संबंधित है और उनके पिता पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं।


पिहोवा से मनदीप चट्ठा को मिली कांग्रेस की टिकट
पिहोवा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मनदीप चट्ठा को टिकट दी है। एलएलबी पास कर वकालत के पेश को अपनाने वाले मनदीप चट्ठा हरियाणा के वित्तमंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा के पुत्र हैं और पिछले दस साल से वकालत को ब्रेक देकर अपने पिता के साथ राजनीति में सक्रिय रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed