फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pictures of woman, her sister and daughter posted on porn websites, case

Chandigarh News: महिला, उसकी बहन और बेटी की तस्वीरें पोर्न वेबसाइट्स पर डालीं, केस

Mon, 15 May 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Pictures of woman, her sister and daughter posted on porn websites, case
चंडीगढ़। शहर की एक 33 वर्षीय विधवा महिला, उनकी बहन और छोटी बच्ची की तस्वीरों को पोर्न वेबासाइट्स पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध पुलिस थाना ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सेक्टर-56 के शहाबुद्दीन नामक व्यक्ति ने उनकी तस्वीरों को व्हाट्सएप डीपी से लेकर फेसबुक और कुछ पोर्न वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया। आरोपी का मकसद उनकी इज्जत खराब करना था। महिला ने डीजीपी को शहाबुद्दीन समेत उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला के मुताबिक उनकी व्हट्सएप डीपी समेत उनकी बहन और उनकी छोटी बेटी की तस्वीरें भी एक व्यक्ति के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी पर डाल दी गईं जो एस्कॉर्ट सर्विस से संबंबधित थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह विधवा हैं और 23 अप्रैल 2021 को भी तत्कालीन एसएसपी को शिकायत दी थी। महिला पुलिस को पहले भी अपहरण, दुष्कर्म, देह व्यापार के लिए मजबूर करने, हमला करने, पीछा करने और धमकाने की शिकायत दे चुकी हैं। महिला का कहना है कि नवंबर 2020 से शहाबुद्दीन के खिलाफ कई शिकायतें देने के बावजूद वह और उसके साथी उनकी तस्वीरें पोर्न वेबसाइट्स पर डाल रहे हैं। ऐसे में महिला ने तस्वीर का स्क्रीन शॉट लेकर 23 अप्रैल 2021 को शिकायत दी थी। महिला का कहा था कि आरोपियों के इस कृत्य के चलते उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है और वह कहीं नौकरी भी नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में भी पहुंची थी महिला
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी संबंधित मामले को लेकर याचिका दायर की गई थी। इसमें चंडीगढ़ पुलिस ने कहा था कि संबंधित घटना नयागांव में हुई थी और यह जगह चंडीगढ़ पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। कानूनी राय लेने के बाद महिला की शिकायत साइबर सेल के पास पहुंची थी। 8 सप्ताह में जांच पूरी करने को कहा गया था। वहीं महिला को जांच रिपोर्ट को चुनौती देने की भी स्वतंत्रता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed