फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pics of punjabi singer ranjit bawa with a smuggler goes viral on social media

तस्कर के साथ पंजाबी गायक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, भाजपा नेता ने ईडी से की शिकायत

Tue, 17 Nov 2020 06:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Nov 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Pics of punjabi singer ranjit bawa with a smuggler goes viral on social media
सोशल मीडिया पर तस्कर राणों के साथ गायक रणजीत बावा की वायरल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के लुधियाना में कुछ दिन पहले पकड़े गए तस्कर पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह राणों के साथ गायक रणजीत बावा की फोटो वायरल हुई है। मामला ईडी तक पहुंच गया है। भाजयुमो पंजाब के उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर को गायक बावा और तस्कर राणों की फोटो के साथ शिकायत सौंपी है। 

विज्ञापन


गायक रणजीत बावा सरकार पर गीत के जरिए कटाक्ष करने के कारण अक्सर विवादों मे रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर नशा तस्कर गुरदीप राणों के साथ उनकी फोटो वायरल हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक सरीन ने बताया कि तस्कर गुरदीप सिंह राणों का पकड़ा जाना एक हाई प्रोफाइल मामला है, जिसके तार देश के भीतर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हुए हैं और इसमें कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं।


सरीन ने कहा कि पंजाबी गायक रणजीत बावा केवल अकेले ऐसे गायक है जिनकी फोटो राणों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्हें जानकारी मिली है कि राणों गायक रणजीत बावा की ब्रांडिंग और प्रमोशन के लिए भी पैसा खर्च करता रहा है। इसलिए बावा को होने वाली विदेशी फंडिंग, उनके यात्रा इतिहास और विदेशी संबंधों को भी खंगाला जाए। 

यह है मामला
कुछ दिन पहले स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लुधियाना के जगरांव के पास नाकाबंदी के दौरान पांच किलो 392 ग्राम हेरोइन, 315 बोर की राइफल, कारतूस, 12 बोर पंप एक्शन गन, 32 बोर की रिवाल्वर और कारतूस, दो इनोवा, दो बीएमडब्ल्यू, एक मर्सिडीज, एक फॉर्च्यूनर, एक ऑडी और एक जगुआर कार के साथ पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह राणों और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 21 लाख की ड्रग मनी भी बरामद की गई थी। बाद में राणों की फोटो मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, मुख्यमंत्री के ओएसडी, अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयाली आदि के साथ वायरल हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed