फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Physiotherapy and children's play facilities for female prisoners in Burail Jail

बुड़ैल जेल में महिला कैदियों के लिए फिजियोथैरेपी और बच्चों के खेलने के लिए सुविधा

Sat, 25 Jun 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy and children's play facilities for female prisoners in Burail Jail
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल प्रशासन ने महिला कैदियों के लिए फिजियोथैरेपी की व्यवस्था और उनके बच्चों के खेलने के लिए कमरा बनाया है। आईजी जेल दीपक पुरोहित ने शुक्रवार सुबह 11.30 बजे इसका उद्घाटन किया। जेल अधिकारी के अनुसार महिला कैदियों के बच्चों को जेल के बाहर क्रेच में छोड़ा जाता है, लेकिन अब उनके लिए जेल में भी खेलने के लिए अलग से कमरा बना दिया है। इसमें खेलने के लिए विभिन्न तरह के खिलौने रखे गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में तीन बच्चे जेल में अपनी मां के साथ रह रहे हैं। इसमें चार महीने, एक साल और दो साल का बच्चा है। नियमानुसार जेल के बाहर बच्चे की देखभाल करने वाला कोई होता तो 6 साल तक का बच्चा अपनी मां के साथ रह सकता है। जेल में पुरुष कैदियों के लिए पहले से ही फिजियोथैरेपी की व्यवस्था थी, लेकिन महिलाओं को जेल के बाहर अस्पताल ले जाना पड़ता था। इसमें जेल कर्मचारियों को उन्हें ले जाने और लाने की ड्यूटी लगती थी। साथ ही में जेल प्रशासन का खर्च भी होता था। अब जेल में उनके लिए अलग से फिजियोथैरेपी कमरा बना दिया गया है। इस मौके पर संयुक्त आईजी जेल पालिका अरोड़ा, जेल सुपरिंटेंडेंट अमनदीप सिंह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट मुकेश कुमार, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रवीन कुमार और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रमोद खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed