{"_id":"5e3c47fd8ebc3ee60d66c370","slug":"photos-of-patiala-jail-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला जेल के अति सुरक्षित एरिया में दिखी महिला, कौन है ये... कैसे यहां पहुंची, किसी को पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला जेल के अति सुरक्षित एरिया में दिखी महिला, कौन है ये... कैसे यहां पहुंची, किसी को पता नहीं
Thu, 06 Feb 2020 11:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला की सेंट्रल जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक का एक मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला को जेल के भलाई अधिकारी के दफ्तर व कंट्रोल रूम के आसपास घूमते देखा गया है। मामला पिछले साल जून-जुलाई का है लेकिन इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हुई हैं।
विज्ञापन
जेल सुपरिंटेंडेंट सुरिंदर खन्ना का कहना है कि उन्होंने भी महिला की तस्वीरें देखी हैं लेकिन मामला पिछले साल का है। उस समय वह सुपरिंटेंडेंट नहीं थे। वह रिकॉर्ड चेक कर रहे हैं और जांच भी की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वायरल फोटो में एक महिला पटियाला जेल के कंट्रोल रूम के आसपास घूम रही है, जबकि यह जेल का अति सुरक्षित एरिया है। यहां केवल जेल सुपरिंटेंडेंट या जेल भलाई अधिकारी ही आ जा सकते हैं। इस जगह से कैदियों की बैरक 20 फुट की दूरी पर है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला न तो किसी कैदी की रिश्तेदार है और न ही किसी पुलिस वाले की। ऐसे में सवाल उठता है कि महिला को कंट्रोल रूम के पास जाने की अनुमति किस ने दी। अगर नहीं दी तो वह वहां तक पहुंची कैसे।