फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Photos of Navjot Singh Sidhu CM Charanjit Singh Channi and Sunil Jakhar in Congress poster

Punjab Election 2022: ये तिकड़ी बनी कांग्रेस का चुनावी चेहरा, जाट सिख, अनुसूचित जाति व हिंदुओं को साधने की कोशिश

Sun, 16 Jan 2022 06:52 PM IST
ajay kumar विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jan 2022 06:52 PM IST
सार

पंजाब में कांग्रेस के नए पोस्टर में तीन नेताओं की तस्वीर छपी है। ये पोस्टर लुधियाना में लगे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व सुनील जाखड़ की तस्वीर लगा कांग्रेस ने बड़ा वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
Photos of Navjot Singh Sidhu CM Charanjit Singh Channi and Sunil Jakhar in Congress poster
लुधियाना में लगा कांग्रेस का पोस्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चाहे इस बार कांग्रेस सीएम चेहरे का एलान नहीं कर रही लेकिन चुनाव में किसी तरह का कोई विरोध न हो इसके लिए अब बोर्ड पर कांग्रेस ने अपनी तिकड़ी की फोटो लगा दी है। इस बार पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ को आगे रखकर पार्टी चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


औद्योगिक नगरी में कांग्रेस ने नए बोर्ड लगा दिए हैं। इन बोर्ड पर टैग लाइन लिखी है नवीं सोच नवां पंजाब, इसके साथ ही कांग्रेस ने नारा लिखा है कि पंजाब दी चड़दी कलां कांग्रेस मंगे सरबत दा भला। कांग्रेस की तरफ से औद्योगिक शहर में विधानसभा चुनाव के लिए अपने बोर्ड नए लगा दिए हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस ने सिर्फ एक चेहरे पर दांव न खेलते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़ की फोटो लगाई है। पंजाब के नक्शे पर तीनों की फोटो लगाकर कांग्रेस ने तीनों को साधने की कोशिश की।
विज्ञापन


सिद्धू की फोटो सबसे आगे, बीच में चन्नी और तीसरे नंबर पर जाखड़ 
कांग्रेस पार्टी की तरफ से महानगर में जो बोर्ड लगाए गए हैं, उन पर पहले नंबर पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, दूसरे पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और अंत में चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ की फोटो लगी है। इस बोर्ड के जरिये कांग्रेस जाट सिख, अनुसूचित जाति और हिंदू भाईचारे के वोट अपनी तरफ खींचना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों को पहले इस बात की चिंता थी कि आखिर चुनाव में कांग्रेस आलाकमान किसे आगे करेगी, इसे लेकर कांग्रेस के नेता काफी परेशान हैं। लेकिन नए बोर्ड लगते ही अब आम लोगों और कांग्रेसियों में इसकी चर्चा तेज है। कांग्रेसियों को लग रहा है कि पार्टी आलाकमान ने यह अच्छा रास्ता निकाला है। इसके साथ तीनों ही नेताओं के समर्थक कांग्रेस का साथ देंगे।


चन्नी के बोर्ड पर पहले भी हो चुका है विवाद
चरणजीत सिंह चन्नी जब पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे तो पंजाब में बोर्ड लगा दिए गए थे कि घर-घर चल्ली गल्ल, चन्नी करदा मसले हल। इस स्लोगन पर भी कई वरिष्ठ कांग्रेसियों को एतराज था लेकिन बाद में चन्नी की जगह पंजाब सरकार लिख दिया गया। उसके बाद सीएम चेहरा घोषित न करना पड़े, इसके लिए कांग्रेस की तरफ से तीनों नेताओं की अगुवाई वाले बोर्ड लगा दिए गए और चुनाव में तीनों को प्रमुख चेहरा साबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed