{"_id":"58dd0f464f1c1b650863dabd","slug":"phoolka-wants-permission-to-fight-for-free-of-84-cases-of-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 दंगों के केस मुफ्त लड़ने को फूलका ने मांगी इजाजत, बार काउंसिल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 दंगों के केस मुफ्त लड़ने को फूलका ने मांगी इजाजत, बार काउंसिल को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
एचएस फूल्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली को पत्र लिख कर 1984 के सिख दंगों के केस मुफ्त में लड़ने की इजाजत मांगी है। फूलका ने पत्र में लिखा है कि वे विस में विपक्ष के नेता हैं और उनके पास कैबिनेट मंत्री का स्टेट्स है। नतीजतन उन्होंने वकालत की प्रेक्टिस बंद कर दी है।
फूलका ने बार को लिखा है कि वह 1984 के दंगों के केसों की पिछले तीस साल से पैरवी कर रहे हैं। उनको इन केसों के बारे में गहन जानकारी है। इसी तर्क के साथ फूलका ने बार काउंसिल से यह केस लड़ने की इजाजत मांगी है। जब तक काउंसिल से मंजूरी नहीं मिल जाती, फूलका उक्त केसों पर अपने वकीलों की टीम का मार्ग दर्शन करेंगे।