{"_id":"6255e2116256712c40794abe","slug":"pgti-players-golf-championship-begins-abhijeet-chadha-dominated-the-first-day-chandigarh-news-pkl447482358","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप शुरू, पहले दिन छाए अभिजीत चड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप शुरू, पहले दिन छाए अभिजीत चड्ढा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। घरेलू गोल्फ कोर्स का फायदा उठाते हुए अभिजीत सिंह चड्ढा ने पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दिन ही बढ़त बना ली। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक अभिजीत 6 अंडर 66 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। गुरुग्राम के कार्तिक शर्मा 67 अंक के साथ बांग्लादेश के मोहम्मद जमाल हुसैन व ट्राइसिटी के गोल्फर रवि कुमार के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे।
ओलंपियन उदयन माने और चंडीगढ़ के युवराज सिंह संधू 70 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर हैं। चंडीगढ़ के गत चैंपियन करणदीप कोचर 71 के स्कोर के साथ 24वें स्थान पर हैं। 48 वर्ष के शौकिया गोल्फर न्यायमूर्ति अनुपिंदर ग्रेवाल (पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश) ने पहले दौर में 79 का स्कोर किया और 111वें स्थान पर रहे। न्यायमूर्ति ग्रेवाल ने इससे पहले सोमवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित क्वालीफाइंग स्पर्धा जीतकर पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी।
घरेलू मैदान से वाकिफ हूं : चड्ढा
पहले दिन के खेल के बाद गोल्फर अभिजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि पहले दिन काफी हवा चली लेकिन मेरा खेल प्रभावित नहीं हुआ क्योंकि मैं घरेलू गोल्फ कोर्स की परिस्थितियों से वाकिफ हूं। पहले दिन के अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। ऐसी ही लय अगले दिन में भी कायम रखना चाहूूंगा।