फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI will get vaccine today, vaccination tomorrow

कोरोना टीकाकरण के लिए पीजीआई को वैक्सीन का इंतजार, आज नहीं लगेगा टीका

Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
PGI will get vaccine today, vaccination tomorrow
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे सत्र के लिए पीजीआई के पास वैक्सीन न होने से मंगलवार को यहां टीकाकरण नहीं होगा। अब बुधवार को यहां दूसरा सत्र आयोजित किया जाएगा। सोमवार देर शाम तक वैक्सीन न मिलने पर पीजीआई प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। पीजीआई टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. सुरेंद्र पांडव ने बताया कि भारत सरकार से मंगलवार को वैक्सीन मिलने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर अगले सत्र के लिए बुधवार का दिन तय किया गया है। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि जब तक वैक्सीन का भरपूर स्टॉक नहीं मिल जाता तब तक वह केंद्रों की संख्या नहीं बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के लिए पीजीआई को वैक्सीन की 300 खुराक दी गई थीं। इनमें से पहले सत्र में 109 लोगों को खुराक दी गई और इतनी ही खुराक इनको दूसरे चरण में देने के लिए सुरक्षित रख ली गई। प्रो. सुरेंद्र पांडव ने बताया कि 300 में से 109 लाभार्थियों की दूसरी खुराक सुरक्षित रखने के बाद मानक के अनुसार 10% वैक्सीन को घटाने पर महज 15 लोगों के लिए खुराक बची है। ऐसी स्थिति में दूसरे सत्र का आयोजन करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

बॉक्स
आज कितनी खुराक मिलेगी पता नहीं
पीजीआई को मंगलवार को भारत सरकार से कोरोना डैक्सीन की कितनी खुराक मिलनी है, इसके बारे में मंगलवार को स्टॉक आने के बाद ही पता चलेगा। इस संदर्भ में सोमवार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। यह बताया गया है कि मंगलवार का टीकाकरण सत्र बुधवार को आयोजित किया जाए क्योंकि मंगलवार की शाम पीजीआई को वैक्सीन की खुराक मिलेगी। प्रो. पांडव ने बताया कि बुधवार को होने वाले टीकाकरण के लिए फिलहाल एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में ही एक केंद्र बनाया जाएगा। जहां तक केंद्र बढ़ाने की बात है तो उसका निर्णय वैक्सीन की मिलने वाली खुराक और लाभार्थियों की संख्या पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed