{"_id":"57e830264f1c1bf80a57440a","slug":"pgi-ut-administration-is-going-to-open-e-health-clinics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: चंडीगढ़ में खुलेंगी ई-हेल्थ क्लीनिक, यहां जानिए क्या होंगे फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: चंडीगढ़ में खुलेंगी ई-हेल्थ क्लीनिक, यहां जानिए क्या होंगे फायदे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
e-health clinics
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन पीजीआई के साथ मिलकर ई हेल्थ क्लीनिक खोलने जा रहा है। ये हेल्थ ई क्लीनिक पीजीआई के टेली मेडिसिन सेंटर से जुड़े रहेंगे। ई हेल्थ क्लीनिक अपने आप में विशेष होंगे। इसे ह्यूलेट पैकर्ड कंपनी की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे। इसमें कंप्यूटर, डाक्टर, टेक्नोलाजिस्ट होंगे, जो मरीज का प्राथमिक परीक्षण करेंगे।
उसके जरूरी टेस्ट भी उसी जगह हो जाएंगे। यदि उसे रेफर करना होगा तो उसकी रिपोर्ट पीजीआई के टेली मेडिसिन सेंटर भेज दी जाएगी और इसकी जानकारी पीजीआई सेंटर में बैठे डाक्टर को दे दी जाएगी। रिपोर्ट देखने के बाद डाक्टर ई हेल्थ क्लीनिक में बैठे डाक्टर को दवा व इलाज के अन्य कारकों के बारे में जानकारी देगा। इससे मरीज मेडिकल कालेज या टर्शरी सेंटर जाने से बच जाएगा।
इस सिलसिले में पीजीआई में 28 सितंबर को एक मीटिंग भी होने जा रही है। इसमें हेल्थ मिनिस्ट्री के अधिकारी भी शिरकत करेंगे। पीजीआई टेली मेडिसिन सेंटर में कुछ स्पेशलिस्ट भी भर्ती करने जा रहा है, ताकि सभी सेंटर को संभाला जा सके। पीजीआई टेली मेडिसिन सेंटर जम्मू कश्मीर, पंजाब व हिमाचल के कई सेंटरों को इलाज मुहैया करवा रहा है।

ई हेल्थ किट का इस्तेमाल होगा
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ई हेल्थ क्लीनिक अक्तूबर में खोले जाएंगे। इन्हें वहां प्राथमिकता दी जाएगी, जहां कोई दूसरी सुविधाएं नहीं है। किशनगढ़ का चुनाव किया जा चुका है। दूसरी जगह के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस डा. वनीता गुप्ता ने बताया है कि कंपनी स्ट्रक्चर व मोबाइल किट दिलाएगी, जबकि यूटी प्रशासन को मैन पावर उपलब्ध कराना होगा।
ई हेल्थ क्लीनिक में एक ई हेल्थ किट का इस्तेमाल किया जाएगा। ये किट पीजीआई ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर तैयार की है। यह किट सूटकेस जैसा है। इसमें कई टेस्टिंग मशीन हैं, जिससे ब्लड, ईसीजी, अस्थमा, होमोग्लोबिन, पल्स, आक्सीजन का स्तर व अन्य ब्लड टेस्ट होंगे। पीजीआई की तरफ से ये किट मुहैया करवाएं जाएंगे।