फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI: Trouble on second day due to strike, operation postponed, leave of employees cancelled.

पीजीआई : हड़ताल से दूसरे दिन भी आफत, टले ऑपरेशन, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 05 Apr 2024 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
PGI: Trouble on second day due to strike, operation postponed, leave of employees cancelled.
चंडीगढ़। कर्मचारी यूनियन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पीजीआई के करीब 3500 अनुबंधित कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। दो दिन से चल रही हड़ताल से पीजीआई की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। परिचारिकाएं, लिपिक, सफाईकर्मी, लिफ्ट ऑपरेटर, रसोई कर्मचारी व सुरक्षा गार्ड आदि काम पर नहीं आ रहे। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ डॉक्टरों की मुसीबत बढ़ गई है। पीजीआई ने व्यवस्था संभालने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ओपीडी में हो रही है। सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। उधर, पीजीआई निदेशक का पुतला फूंकने के मामले में गिरफ्तार किए गए कर्मचारी यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों को वीरवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन बाद जमानत मिल गई।
विज्ञापन

वीरवार को हड़ताल के दूसरे दिन भी सुबह से एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर, ओपीडी, भर्ती सेवाएं, खान-पान, वार्ड में मरीजों की देखभाल समेत इमरजेंसी, नेहरू अस्पताल, ट्रामा सेंटर व अन्य बिल्डिंगों में भी जन सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं। पीजीआई में अलग-अलग विभागों में दाखिल मरीजों के बड़े ऑपरेशन भी नहीं हो सके। बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम भी प्रभावित है। वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई में भी दिक्कत आ रही है। पीजीआई परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार को मंगलवार की तुलना ओपीडी सहित अन्य विभागों में मरीजों की संख्या भी कम रही लेकिन जो मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे थे, उन्हें अलग-अलग प्रकार से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों को भी खुद ही मरीजों को आवाज देकर अपने कमरे में बुलाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शाम तक होती रही नारेबाजी
हड़ताल में शामिल सैकड़ों कर्मचारी वीरवार सुबह ही भार्गव ऑडिटोरियम के पास पार्क में एकत्र होना शुरू हो गए थे। इन कर्मचारियों ने पीजीआई निदेशक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यह कर्मचारी सुबह से शाम तक ड्यूटी का समय खत्म होने तक यहीं पार्क में बैठकर नारेबाजी करते रहे। कर्मचारियों ने कहा कि निदेशक ने उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए 20 जनवरी को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन अब वह अपने किए वादे से मुकर रहा है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने के लिए भी आवाज बुलंद की। पीजीआई के अुनबंधित कर्मचारी समान काम-समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed