फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Strikers wins Doctor's Premier League

पीजीआई स्ट्राइकर्स बना डॉक्टर्स प्रीमियर लीग का विजेता

Mon, 11 Apr 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
PGI Strikers wins Doctor's Premier League
चंडीगढ़। पीजीआई स्ट्राइकर्स ने डॉक्टर्स प्रीमियर लीग जीत ली है। रविवार को पीजीआई के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुए फाइनल मुकाबले में पीजीआई स्ट्राइकर्स ने मेडिसिन इलेवन को 65 रन से हरा दिया। 20 ओवर के निर्धारित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स ने 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए। प्रिंस कुमार ने 25 गेंदों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा 32 रन का योगदान दिया। जवाब में मेडिसिन इलेवन की टीम 17 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। स्ट्राइकर्स के अंकुर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विजेता टीम को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पीजीआई न्यूक्लीयिर मेडिसिन के प्रो. अलजिंदर, मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. अखिलेश शर्मा और न्यूरो सर्जरी के डॉ. नवनीत सिंगला ने पुरस्कृत किया। डॉ. विवेक झा (खेल सचिव, एआरडी) ने टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. सिबगत को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) के रूप में सम्मानित किया गया। इनके अलावा डॉ. उमर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और डॉ. स्वप्निल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल चक्रवर्ती ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी और कहा कि तनाव प्रबंधन के लिए खेल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता इसलिए भागदौड़ की जिंदगी के बावजूद अपनी पसंद के खेल के लिए कुछ वक्त जरूर निकालिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed