फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI ranked second for the 7th consecutive time in NERF ranking

Chandigarh News: निरफ रैंकिंग में पीजीआई को लगातार 7वीं बार दूसरा स्थान

Tue, 13 Aug 2024 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
PGI ranked second for the 7th consecutive time in NERF ranking
चंडीगढ़। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (निरफ 2024) में पीजीआई ने लगातार 7वीं बार दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहले स्थान पर इस बार भी दिल्ली एम्स ही है। वहीं, तीसरे नंबर पर क्रिस्टियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर है। इन तीनों संस्थानों ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने स्थान पर कब्जा जमाए रखा है लेकिन इस बार अंकों में काफी बदलाव देखने को मिला है। ओवरऑल अंकों में बढ़ोतरी दर्ज करते हुए पीजीआई ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर इस वर्ष 81.10 अंक प्राप्त किए हैं। पिछले वर्ष 79 अंक था।
विज्ञापन

वहीं गणना के लिए तय अलग-अलग 5 मानकों में भी अंकों में अंतर आया है। शिक्षण, सीखना और संसाधन पारिस्थितिकी तंत्र (टीएलआर) के मानक में पीजीआई ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर 88.53 अंक प्राप्त किए हैं। पिछले वर्ष 78.62 अंक था। आउटरीच और समावेशिता (ओआई) में भी इस वर्ष 64.97 अंक मिले हैं। पिछले वर्ष 62.15 अंक था। वहीं, दूसरी तरफ अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास (आरपीसी) में इस बार 83.15 हासिल किया है, जो पिछले वर्ष से .13 प्रतिशत कम रहा, जबकि स्नातक परिणाम (जीओ) में गिरावट दर्ज की गई है। इस वर्ष पीजीआई को 79.79 अंक मिले हैं, जबकि पिछले वर्ष 85.34 अंक मिले थे। धारणा (परसेप्शन) के मानक में भी इस बार संस्थान को 71.42 अंक प्रदान किए गए हैं, जो पिछले वर्ष 71.78 था।
विज्ञापन


देश के टॉप थ्री श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान ये हैं संस्थान प्रदेश पिछले वर्ष का अंक इस वर्ष का अंक

एम्स
दिल्ली
91.6 94.32

पीजीआई
चंडीगढ़
79 81.10

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज
तमिलनाडु
72.84 75.29


पीजीआई को मिले इतने अंक - 100 में से
वर्ग इस वर्ष अंक पिछले वर्ष अंक
शिक्षण, सीखना और संसाधन पारिस्थितिकी तंत्र (टीएलआर)- 88.53 78.62
अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास (आरपीसी)- 83.15 83.18
स्नातक परिणाम (जीओ)-79.79 85.34
आउटरीच और समावेशिता (ओआई)- 64.97 62.15
धारणा (परसेप्शन) - 71.42 71.78
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed