फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI and GMCH-32 increase 100-100 covid beds decision taken increasing number corona patients

पीजीआई और जीएमसीएच-32 में बढ़ेंगे 100-100 कोविड बेड, पीयू के हॉस्टलों में 600 की व्यवस्था

Thu, 13 Aug 2020 07:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
PGI and GMCH-32 increase 100-100 covid beds decision taken increasing number corona patients
पीजीआई चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों के लिए कम होते बेड की संख्या को देखते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पीजीआई और जीएमसीएच-32 को आदेश दिए हैं कि वह कोविड के मरीजों के लिए 100-100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करें। इसके अलावा कम गंभीर मरीजों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के तीन हॉस्टलों में भी 600 बेड की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर के अस्पतालों पर बढ़ रहे मरीजों के बोझ और कम होते बेड की संख्या पर चर्चा की गई। इस दौरान बदनौर ने जीएमसीएच-32 और पीजीआई के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह कोरोना के गंभीर मरीजों को ध्यान में रखते हुए 100-100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर-8, 9 और 10 में 600 बेड उपलब्ध हैं, जहां पर कोरोना के कम गंभीर मरीजों को रखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मरीज पैसे देकर सेक्टर-17 के जेम्स होटल में भी रह सकते हैं। बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-वन के ईडन अस्पताल में भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन पार्षदों से मांगेगा सुझाव
बैठक में यह भी तय किया गया कि मंगलवार को चंडीगढ़ के सभी पार्षदों के साथ प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक होगी, जिसमें शहर में कोरोना वायरस को लेकर किए जा रहे कार्य पर सुझाव मांगे जाएंगे। इसमें सांसद किरण खेर को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में मोहाली, पंचकूला के डीसी भी उपस्थित रहे।

मोहाली के डीसी ने बताया कि वहां पर अभी 767 कोरोना के एक्टिव केस है। जबकि पंचकूला के डीसी ने बताया कि वहां पर 372 एक्टिव केस हैं। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि पिछले 6 दिनों में 125 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।


डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी दीवान ने कहा कि उन्होंने रैपिड एंटीजन किट से अब तक 1,736 लोगों की जांच की है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन व बस डिपो पर बाहर से आने वाले 1000 व्यक्तियों की भी जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed