{"_id":"68a8d97ece99a4aebd0a8caf","slug":"pgi-gave-extension-to-lift-and-fire-employees-chandigarh-news-c-16-pkl1049-797371-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई ने लिफ्ट और फायर के कर्मचारियों को दिया एक्सटेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई ने लिफ्ट और फायर के कर्मचारियों को दिया एक्सटेंशन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन ने नेहरू एक्सटेंशन में संविदा पर कार्यरत 42 कर्मचारियों को एक महीने का एक्सटेंशन दे दिया है। उनकी सेवा 19 अगस्त को समाप्त कर दी गई थी। जिसके बाद वहां डॉक्टर और मरीज क परिजन खुद लिफ्ट और अन्य सेवाएं ऑपरेट कर रहे थे।
ठेकेदार ने ठेका श्रमिकों को 19 अगस्त को नोटिस जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि 20 अगस्त से कोई भी कर्मचारी उक्त परियोजना/स्थल पर ड्यूटी पर रिपोर्ट न करें। यदि कोई कर्मचारी स्वयं ड्यूटी पर जाता है, तो कंपनी उसके वेतन के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी। जिस पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद पीजीआई प्रशासन से 21 अगस्त को अनुमति मिलने के बाद संबंधित ठेकेदार ने कर्मचारियों को एक महीने का एक्सटेंशन दिया है।