फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI employee's wife died in road accident, corona test

चंडीगढ़ः पीजीआई कर्मी की पत्नी को कार ने मारी टक्कर, कोरोना रिपोर्ट आने पर होगा पोस्टमार्टम

Mon, 18 May 2020 01:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 18 May 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
PGI employee's wife died in road accident, corona test
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ पीजीआई के सफाई कर्मचारी की पत्नी को एक तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कौशल्या (57) के रूप में हुई है। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 9 बजे कौशल्या अपने घर के पास टहल रही थीं। इस दौरान जब वह पीजीआई कैंपस टाइप-3 गुरुद्वारा के पास पहुंचीं तो एक तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में कौशल्या बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोर्टें आइं। एक राहगीर ने उन्हें सड़क पर गिरा देखा तो मामले कि सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पीजीआई चौकी इंचार्ज इरम रिजवी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के बाद आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे आरोपी चालक की पहचान हो सके। पुलिस जांच में सामने आया कि कौशल्या पीजीआई कैंपस टाइप-12 जेईएफ 13 में परिवार समेत रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल्या के पति पीजीआई में सफाई कर्मचारी हैं। फिलहाल सेक्टर 11 थाना पुलिस आईपीसी 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


कोरोना रिपोर्ट आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
बताया गया कि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से कौशल्या की मौत हुई है। वहीं, हेल्थ विभाग की टीम ने उनका कोरोना सैंपल लिया है। रिपोर्ट आने के बाद पीजीआई में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed