फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Doctor Couple's Daughter Non Medical's 12th Tricity Topper

पीजीआई डॉक्टर दंपती की बेटी नॉन मेडिकल में 12वीं की ट्राइसिटी टॉपर

Sat, 11 Jul 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
PGI Doctor Couple's Daughter Non Medical's 12th Tricity Topper
12वीं की टॉपर मुस्कान परिवार के साथ। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित स्ट्राबेरी फील्ड स्कूल की 12वीं की छात्रा मुस्कान ने नॉन मेडिकल स्ट्रीम में 99.25 प्रतिशत अंक हासिल कर ट्राइसिटी में टॉप किया है। मुस्कान के पिता डॉ. अक्षय सक्सेना पीजीआई के रेडियोडायग्नोसिस एंड इमेजिंग डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं, जबकि मां डॉ. बबिता घई पीजीआई के एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों ही अपनी बेटी के रिजल्ट से गदगद हैं। उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद थी कि उनकी बेटी इस बार टॉप जरूर करेगी। हालांकि, आईसीएसई ने इस बार आल इंडिया टॉपर घोषित नहीं किए।
विज्ञापन

मुस्कान ने बताया कि वह सिर्फ तीन घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के अलावा वह मासिक धर्म को लेकर कैम्पेन चलाती हैं। अपने मित्र के साथ मिलकर ट्रिया नाम से एक प्रोजेक्ट चलाया है। भले ही मुस्कान के पैरेंट्स डाक्टर हैं, लेकिन वे इस दिशा में करिअर बनाने के बजाय डेटा साइंस व इकोनॉमिक्स में अपना करिअर बनाना चाहती हैं। मुस्कान ने गणित, कंप्यूटर और इकोनॉमिक्स में 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि फिजिक्स में 99 व अंग्रेजी में 97 अंक प्राप्त किए। अच्छे नंबर प्राप्त करने के पीछे उन्होंने अपना सक्सेस मंत्र बताया कि वे कभी भी पढ़ाई के लिए चिंतित नहीं रही। सामान्य पढ़ाई की। मुस्कान में 10वी में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed