फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI cooperated, Uttar Pradesh government approved Ayushman's package, now surgery will be done

Chandigarh News: पीजीआई ने किया सहयोग तो उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वीकृत किया आयुष्मान का पैकेज, अब होगी सर्जरी

Mon, 22 May 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
PGI cooperated, Uttar Pradesh government approved Ayushman's package, now surgery will be done
चंडीगढ़। पीजीआई के सहयोग से उत्तर प्रदेश के आयुष्मान योजना के लाभार्थी को इलाज के लिए पैकेज की स्वीकृति मिल गई है। पीजीआई प्रशासन ने मरीज को इस बात की सूचना दे दी है। उससे कहा गया है कि उसके इलाज में आने वाले खर्च का अब उत्तर प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना के तहत भुगतान करेगी। इसके लिए वहां से लिखित स्वीकृति प्राप्त हो गई है। बता दें कि पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के नजदीक हरमिलाप नगर निवासी राम किशोर अपनी पत्नी सोनी का पिछले तीन साल से पीजीआई के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में इलाज करा रहे हैं। 9 मई को सोनी को सर्जरी की डेट दी गई थी, लेकिन सर्जरी के पैकैज की डिमांड को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृति न मिलने के कारण टालना पड़ा था। अमर उजाला ने सोनी की इस परेशानी को 16 मई के अंक में ‘आयुष्मान-बीपीएल कार्ड, फिर भी नहीं मिल रहा इलाज’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए पीजीआई प्रशासन ने आयुष्मान योजना के कर्मचारी को तत्काल इस पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसके बाद प्रकाशित खबर के साथ पूरी समस्या को उत्तर प्रदेश सरकार को मेल किया गया। वहां संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेकर मरीज के इलाज के लिए 1,64,900 रुपये के पैकेज की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

राम किशाेर ने पीजीआई प्रशासन का किया धन्यवाद
राम किशोर ने बताया कि पीजीआई के आयुष्मान योजना के कर्मचारी ने उन्हें शनिवार को वहां बुलाया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से आया मेल दिखाया, जिसमें 164900 रुपये स्वीकृत होने की बात लिखी थी। कर्मचारी ने बताया कि मरीज के इलाज के लिए पैसे स्वीकृत हो गए हैं। अब सोमवार को डॉक्टर से मिलकर पत्नी की सर्जरी की डेट ले सकता है। राम किशोर इसके लिए पीजीआई प्रशासन का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed