फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI contract workers to protest again; over 90 crore in dues pending

Chandigarh News: पीजीआई के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स फिर करेंगे आंदोलन, 90 करोड़ से अधिक बकाया

Mon, 26 Oct 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
PGI contract workers to protest again; over 90 crore in dues pending
दो नवंबर तक बोनस नहीं मिला तो तीन नवंबर से काली पट्टियां बांधकर विरोध, 14 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

यूनियन का दावा- लिखित आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ भुगतान, भर्ती में अनियमितताओं की शिकायत सीबीआई से करने का फैसला
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। यूनियन का दावा है कि कर्मचारियों के 90 करोड़ रुपये से अधिक बकाया हैं। पीजीआई प्रशासन की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन भी पूरे नहीं हुए हैं।
यूनियन की 24 अक्तूबर को हुई बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा की गई। यूनियन के अनुसार, 13 जनवरी 2024 से अब तक करीब 70 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मंजूरी के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को नहीं भेजा गया है। वहीं, 7 मई 2026 के बाद प्रशासन ने कर्मचारियों से बातचीत भी नहीं की।
विज्ञापन

मंगलवार को सौंपेंगे मांगों का ज्ञापन
यूनियन मंगलवार को पीजीआई प्रशासन को मांगों का ज्ञापन सौंपेगी। दो नवंबर तक बोनस नहीं मिलने पर तीन नवंबर से सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अनिश्चितकाल तक काली पट्टियां बांधकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी
यूनियन ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2024 से 2026 तक के बकाया भुगतान का 50 प्रतिशत हिस्सा नहीं मिला तो 14 नवंबर से 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रशासन से बातचीत नहीं होने पर दिवाली से पहले एक दिन की सामूहिक भूख हड़ताल की घोषणा भी की जा सकती है। इसके अलावा यूनियन ने भर्ती में अनियमितताओं की शिकायत सीबीआई से करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed