फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi chandigarh demand, parents shocked

'मरे कुत्ते की रिपोर्ट दिखाओ, फिर होगा बच्चे का इलाज'

Fri, 22 May 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर। Updated Fri, 22 May 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
pgi chandigarh demand, parents shocked

कुत्ते के काटे जाने पर गंभीर घायल हुए बच्चे को जब पीजीआई में लाया गया तो वहां के डाक्टरों की बात सुन वो सन्न रह गए। डाक्टरों ने कहा कि बच्चे का इलाज कराना है तो पहले मरे कुत्ते की रिपोर्ट दिखाओ। अब बच्चे के परिजन कुत्ते का शव उठाकर रिपोर्ट बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन


मामला, यमुनानगर के रादौर कस्बे का है। यहां गांव खुर्दबन में एक कुत्ते ने चार वर्षीय बालक के मुंह को बुरी तरह नोंच खाया। कुत्ते के हमले से बालक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बच्चे को छुड़ाने के चक्कर में गांववालों ने कुत्ते को पीट पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बालक को सरकारी अस्पताल रादौर ले जाया गया जहां बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बच्चे को काटने के बाद कुत्ते की भी कुछ घंटे के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था

pgi chandigarh demand, parents shocked

पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल बच्चे का डॉक्टरों ने यह कहकर इलाज करने से मना कर दिया कि पहले मरे हुए कुत्ते के शरीर में मौजूद रेबिज की मात्रा की जांच करवाकर रिपोर्ट उन्हें दिखाई जाए।

इसके बाद से गांव खुर्दबन का प्रभावित परिवार मरे हुए कुत्ते को लेकर दो दिन से जठलाना के पशु अस्पताल में घूम रहा है। डॉक्टरों ने मरे हुए कुत्ते की जांच न होने की बात कहकर उन्हें अस्पताल से वापस भेज दिया। अस्पताल से मरे हुए कुत्ते को थर्मोकोल के एक बड़े बॉक्स में बर्फ में डालकर उसकी पैकिंग कर प्रभावित परिवार को सौंप दिया।

जठलाना पशु अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें बताया कि मरे हुए पशु की प्रयोगशाला कसौली में है वहीं ले जाकर कु त्ते की जांच प्रयोगशाला में करवाई जा सक ती है।

इस पर प्रभावित परिवार के सदस्य अनिल कुमार, संदीप व भूषण ने कहा कि कसौली जाकर कुत्ते की प्रयोगशाला में जांच नहीं करवा सकते जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मरे हुए कुत्ते की जांच पशु पालन विभाग द्वारा करवाए जाने की मांग की। इसके बाद पशु पालन विभाग के कर्मचारी मरे हुए कुत्ते को लेकर कसौली प्रयोगशाला के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed