{"_id":"575c71254f1c1b0e369c5538","slug":"pewor-block-nagar-nigam-nagar-nigam-chandigarh-nagar-nigam-issue-tender-arun-sood-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदी के बावजूद नगर निगम ने निकाला पेवर ब्लॉक का टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदी के बावजूद नगर निगम ने निकाला पेवर ब्लॉक का टेंडर
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में इस समय नए पेवर ब्लॉक लगाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद पेवर ब्लॉक लगाने का नगर निगम टेंडर निकाल रहा है। नगर निगम के सदन ने यह निर्णय हुआ है कि जब तक नए सिरे से पॉलिसी नहीं बन जाती, तब तक शहर में नए पेवर ब्लॉक लगाने का प्रस्ताव पास नहीं होगा। इसलिए निगम पिछले दो माह में करीब 12 करोड़ के पेवर ब्लॉक लगाने के नए प्रस्ताव खारिज कर चुका है।
लेकिन शनिवार को नगर निगम की डिवीजन नंबर-3 ने सेक्टर-41 ए में मकान नंबर-1 से 22 और 43 से 64 के सामने वी-6 रोड पर पेवर ब्लॉक लगाने का टेंडर निकाला है। यहां 5 लाख 86 हजार रुपये के पेवर ब्लॉक लगने हैं। 15 जून को ये टेंडर खुलने हैं। मेयर अरुण सूद का कहना है कि उन्हें अधिकारियों ने बताया है कि निकाला गया टेंडर पिछले साल से पास है। जब पेवर ब्लॉक लगाने की मंजूरी थी। सूद का कहना है कि पेवर ब्लॉक की पॉलिसी तैयार हो चुकी है, जो चर्चा के लिए इसी माह होने वाली सदन की बैठक में आ रही है।