फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petroleum Minister Dharmendra Pradhan launch Go whats's That App in chandigarh

अब मोबाइल पर मिलेगी शहर के टूरिस्ट स्थलों की पूरी जानकारी, धर्मेंद्र प्रधान ने किया एप का शुभारंभ

Sun, 29 Jul 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Jul 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
 Petroleum Minister Dharmendra Pradhan launch Go whats's That App in chandigarh
केंद्रीय पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
सिटी ब्यूटीफुल में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने शनिवार को एक कदम और बढ़ा दिया है। अब शहर के टूरिस्ट स्पॉट की पूरी जानकारी मोबाइल फोन पर एप के जरिए आम लोगों को मिल जाएगी। इसके लिए आपको फोन में गोवाट्स दैट एप डाउनलोड करना होगा। देश के पहले टूरिस्ट गाइड एप गोवाट्स दैट का शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रॉक गार्डन में किया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर अजित बाला जोशी प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन


यह एप चंडीगढ़ में पर्यटकों को ऐसी जगहों की खोज करने में मदद करेगा, जिसके विषय में लोगों ने पहले कभी सुना नहीं होगा। एप्लिकेशन में शहर के 1100 विभिन्न पर्यटन स्थलों  की जानकारी है। शहर के रॉक गार्डन में 119 टैग पहले से ही रखे गए हैं। बाकी टैग को चंडीगढ़ के प्रमुख पर्यटक स्थानों पर रखा जा रहा है। इन्हें सुखना झील के अलावा राजधानी परिसर और संग्रहालय में टैग किया गया है।
विज्ञापन

ऐप में 50 भाषाओं में मिलेगी जानकारी

 Petroleum Minister Dharmendra Pradhan launch Go whats's That App in chandigarh
केंद्रीय पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
शहर में पर्यटक किसी टूरिस्ट स्पॉट के विशेष स्थान के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो उन्हें एप की मदद से क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर उस स्थान की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा एनएफसी का उपयोग भी किया जा सकता है। इस एप के जरिए  50 भाषाओं में आम लोगों को पर्यटक स्थलों की जानकारी मिलेगी। एप की खास बात यह है कि पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी ऑडियो, वीडियो, टेक्स्ट और चित्रों के रूप में भी उपलब्ध है।

सीधे कर सकते हैं डाउनलोड 
केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल एप बनाने में प्रमुख योगदान करने वाले अनुज सैनी, दीपिका गांधी, वृंदा अग्रवाल, सीमा को सम्मानित किया। इस दौरान बताया गया कि 9246128282 पर एसएमएस भेजकर इस एप को सीधे भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस मौके पर उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री दान सिंह रावत, संदीप जैन राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग, पंजाब) प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed