फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   petrol station robbed Rs 15 thousand

पेट्रोल पंप से 15 हजार रुपये लूटे

Thu, 28 Aug 2014 11:12 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 28 Aug 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
गांव जोगनाखेड़ा में हाथियारबंद लुटेरों ने पेट्रोल पंप से 15 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने वाले पल्सर बाइक पर सवार थे। लुटेरों ने मंगलवार देर रात करीब 9 बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए राज फिलिंग स्टेशन जोगना खेड़ा के सेल्समैन सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को लगभग नौ बजे तीन युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए।
विज्ञापन


उन्होंने पांच सौ रुपये का पेट्रोल डालने कहा। इतने में एक युवक ने पानी पीने के बारे में पूछते हुए कार्यालय की ओर चक्कर लगाया। जैसे ही यह युवक कार्यालय की ओर से वापस उसके पास आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो उसने तमंचा उसके पेट पर लगा दिया, जबकि दूसरे युवक ने उसकी कनपटी पर हाथियार लगाते हुए नकदी देने को कहा। इसके अलावा तीसरा युवक बाइक स्टार्ट करके वहीं खड़ा रहा।

आरोपियों ने सेल की एकत्रित 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही ज्योतिसर चौकी इंचार्ज एसआई चाननराम मौके पर पहुंचे।


उन्होंने टीम सहित मौके का मुआयना किया और फिर पूरे मामले की जानकारी हासिल की। घटना के बारे में ज्योतिसर चौकी प्रभारी चाननराम ने बताया कि लूट को अंजाम देने वाले तीन युवक थे और उन्होंने 15 हजार रुपये लूट लिए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed