फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol filled syringe injected on private parts of eight year old boy in Punjab

पड़ोसी के घर में की वारदात : आठ साल के बच्चे को बुला गुप्तांग पर लगाई पेट्रोल से भरी सीरिंज, जान पर बनी

Sun, 11 Apr 2021 02:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Apr 2021 02:37 PM IST
सार

  • जीरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है बच्चे का इलाज
  • आरोपियों ने कुत्ते को भी लगाई सीरिंज, पुलिस जांच में जुटी 

विज्ञापन
Petrol filled syringe injected on private parts of eight year old boy in Punjab
सीरिंज। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में एक गरीब परिवार के आठ वर्षीय बच्चे के गुप्तांग (गुदा) पर कुछ युवकों ने पेट्रोल से भरी सीरिंज लगा दी। पेट्रोल की जलन से बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसे जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बच्चे की हालत नाजुक है। आरोपी वारदात के बाद से गांव से फरार हैं। घटना सात अप्रैल की है। उधर, सिविल अस्पताल जीरा के डॉ. हरमन ने बताया कि बच्चे का इलाज जारी है और उसकी तबीयत पहले से ठीक है। 

विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी चरणजीत सिंह रंधावा ने बताया कि उनके पास मामले की शिकायत और एमएलआर आ गई है। वे इसकी बारीकी से जांच करवा रहे हैं। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में मौजूद पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि पड़ोसी ने उसके बेटे को अपने घर बुलाया था। जब बेटा उनके घर गया तो वहां पर पहले से ही लगभग तीन युवक मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने पेट्रोल से भरी सीरिंज पहले कुत्ते को लगाई और उसके बाद उसी सीरिंज में पेट्रोल भरकर उसके बेटे के गुप्तांग पर लगा दी। उसके बाद बेटे की तबीयत बिगड़ गई। वह गुदा में जलन होने पर बुरी तरह तड़प रहा था। इस पर उसे सिविल अस्पताल जीरा ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने बताया कि गांव के सरपंच के समक्ष भी मामला रखा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वह बहुत गरीब है और विधवा है, इसीलिए उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। उसके दो बेटी और एक बेटा है। पीड़ित बच्चे ने आपबीती सुनाई कि सभी आरोपियों ने उसे जमीन पर लिटाकर पेट्रोल से भरी सीरिंज उसकी गुदा पर लगा दी। जब वह चिल्लाने लगा तो सभी आरोपी वहां से भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed