फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   petrol and diesel 1.5 rupees cheaper in chandigarh

चंडीगढ़ प्रशासन ने भी दी लोगों को बड़ी राहत, 1.5 रुपये घटाए डीजल-पेट्रोल के दाम

Fri, 05 Oct 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Oct 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
petrol and diesel 1.5 rupees cheaper in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ प्रशासन ने तेल के दामों के ऐतिहासिक ऊंचाई छूने से परेशान उपभोक्ताओं को शुक्रवार को राहत दी है। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ढाई रुपये की कटौती करने के बाद शुक्रवार को यूटी प्रशासन ने भी वैट दरों में कटौती कर शहरवासियों को डेढ़ रुपये की राहत दे दी। इसके साथ ही चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर चार रुपये कम हो गईं हैं। यूटी प्रशासन द्वारा दी गई राहत शुक्रवार आधी रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। शुक्रवार को चंडीगढ़ में दिनभर ढाई रुपये की कटौती के साथ पेट्रोल 78.45 रुपये जबकि डीजल 70.93 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिका।  

विज्ञापन


इस कटौती के बाद रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुके पेट्रोल और डीजल की कीमतों से लोगों को हल्की राहत मिली है। पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार को सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा की गई कटौती को ही चंडीगढ़ में लागू किया। चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जनवरी से लेकर अब तक क्रमश: 13 और 15 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई हैं जबकि यूटी प्रशासन की राहत के बाद भी कीमतों में महज चार रुपये की कटौती ही की गई है। 
विज्ञापन


पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार यूटी प्रशासन द्वारा दरों में की गई कटौती के बाद कैलकुलेशन होने पर ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी। पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स के आने के बाद नई दरों को लागू किया जाएगा। वैसे, नए दाम के आने के बाद अभी भी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में चंडीगढ़ में ही सबसे सस्ती दर पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में पेट्रोल 79.99 रुपये और मोहाली में 87.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पंजाब के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग हैं। यदि रीजन की बात करें तो सबसे सस्ता डीजल परवाणू में है, जहां इसकी कीमत 69.81 रुपये है, हालांकि परवाणू में पेट्रोल की कीमत चंडीगढ़ से 50 पैसे ज्यादा है। 


            चंडीगढ़    पंचकूला   जीरकपुर    परवाणू    सुजानपुर (पंजाब)    शंभू (पंजाब)
पेट्रोल      78.45   79.99       87.42    78.95          87.66                    87.30  
डीजल     70.93   71.67       73.25    69.81          73.46                    73.15
          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed