फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petition in Punjab Haryana High Court Regarding Chandi Mandir Issue

याचिकाः फिर गरमाया चंडी मंदिर मामला, हरियाणा सरकार व पंचकूला डीसी को हाईकोर्ट नोटिस

Thu, 28 May 2020 10:52 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 28 May 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Petition in Punjab Haryana High Court Regarding Chandi Mandir Issue
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पंचकूला के चंडी मंदिर को अधिकृत करने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार व डीसी पंचकूला को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट में चंडी माता मंदिर पंचकूला के पुजारी महंत राजेश गिरी ने अर्जी दायर कर कोर्ट को बताया कि लॉकडाउन के दौरान पंचकूला के माता चंडी माता मंदिर को हरियाणा सरकार अपने कब्जे में ले रही है।
विज्ञापन


मंदिर के महंत ने कहा लॉक डाउन में जब सब धार्मिक स्थल बंद हैं तो कैसे मंदिर के ताले तोड़ दिए गए। यह मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है और 23 जुलाई को इस मामले की सुनवाई होनी थी। इस बीच सरकार ने मंदिर के ताले तोड़ कर मंदिर पर कब्जा लेने की कोशिश शुरू कर दी। अर्जी में सरकार के इस कदम पर रोक की मांग की गई है।
विज्ञापन


इससे पहले पुजारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर हरियाणा सरकार की उस अधिसूचना को रद्द करने की मांग की हुई है जिसके तहत मंदिर को माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड  के अधीन करने का प्रावधान किया गया है।  याचिका में बताया गया कि यह मंदिर उनके पूर्वजों की संपत्ति है। राजस्व रिकार्ड में भी यह मंदिर व उसकी जमीन उसके गुरु व उसके पूर्वजों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ राजनेता अपने निजी स्वार्थ के चलते इस मंदिर पर कब्जा करने चाहते हैं। इसको लेकर पहले ही एक मामला जिला अदालत में विचाराधीन है। याची ने हाईकोर्ट से मांग की है कि वो हरियाणा सरकार की  4 जनवरी 2018 को जारी उस अधिसूचना को रद्द करे जिसके तहत मंदिर को माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के तहत करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed