{"_id":"56fbd9484f1c1b054df00c00","slug":"petition-filed-by-farmers-in-high-court-against-punjab-government-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा किसान पहुंचे हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा किसान पहुंचे हाईकोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में सरकारी स्तर से सोलर एनर्जी के जरिये बिजली उत्पादन के प्रोजेक्ट शुरू न करने के कारण पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका दायर करने वाले 281 किसानों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि इस मामले में उनसे 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
दरअसल केंद्र सरकार ने साल 2022 तक देश में 1000 मेगावाट बिजली का उत्पादन सौर ऊर्जा उपकरणों के जरिये करने क ी योजना बनाई थी। इसके तहत साढ़े चार एकड़ तक की जमीन के मालिक यह प्रोजेक्ट लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते थे। प्रोजेक्ट की कीमत छह करोड़ थी।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार ने 50 हजार रुपये आवेदन फीस और दो करोड़ रुपये प्रोसेसिंग फीस तय की गई थी। इसी के तहत पंजाब के 281 किसानों ने अपनी पूंजी लगाकर सोलर प्रोजेक्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि अभी तक इस प्रोजेक्ट के टेंडर भी जारी नहीं किए गए। वजह यह है कि सरकार टेंडर जारी करने से इनकार कर रही है। किसानों ने सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।