फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अमृतसर ट्रेन हादसा: peoples Open tracks clevis after amritsar train accident

अमृतसर हादसाः ट्रेन को पलटाने की थी योजना, लोगों ने खोले पटरी के कुंडे

Mon, 22 Oct 2018 09:26 AM IST
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Mon, 22 Oct 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर ट्रेन हादसा: peoples Open tracks clevis after amritsar train accident
घटनास्थल पर खुले पटरी के कुंडे

अमृतसर के जौड़ा फाटक के पास रेलवे की खूनी पटरी पर एक बार फिर से खूनी खेल खेलने की योजना तैयार की गई थी। इसका खुलासा तब हुआ जब पटरी के एक दर्जन कुंडे खुले मिले। अमर उजाला टीम ने पटरी से अलग हुए कुंडों को देखा तो इसकी जानकारी आरपीएफ के अधिकारियों को दी। रविवार को जब अमर उजाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। 

विज्ञापन


मालूम होता है कि ट्रैक पर एक बार फिर से खूनी खेल की योजना थी। शरारती तत्वों ने ट्रैक के बीच से कई कुंडे निकाल दिए थे। अगर कुंडों पर नजर नहीं जाती और पटरी पर ट्रेन चली जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। अमर उजाला की सूचना के बाद आरपीएफ की टीम ने पटरी की जांच की तो करीब 200 मीटर के दायरे में करीब एक दर्जन कुंडे निकाल दिए गए थे। इससे पटरी ढीली हो गई थी।  

विज्ञापन

अमृतसर ट्रेन हादसा: peoples Open tracks clevis after amritsar train accident
अमृतसर रेल हादसा

सूत्रों के अनुसार कुंडों को हाथ से निकालना आसान नहीं है। इसके लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया गया है। आरपीएफ और पुलिस की तरफ से कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस पटरी पर पिछले 45 घंटे से यातायात ठप है।

लोग ट्रेन न चलने देने की देते रहे हैं चेतावनी 
लोगों की तरफ से लगातार चेतावनी दी जा रही है कि इस पटरी पर दोबारा कोई ट्रेन नहीं चलने दी जाएगी। लोगों द्वारा इसे लेकर धरना भी दिया गया। लगता है इसी दौरान शरारती तत्वों ने कुंडे निकालकर पटरी को ढीला कर दिया। कुंडे खासकर उस स्थान पर अधिक निकाले गए थे, जहां पर लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed