फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Peoples came on streets against death of youth in police custody in Faridkot

हिरासत में युवक की मौत के विरोध में हजारों लोगों का प्रदर्शन, विधायक आवास का किया घेराव

Wed, 05 Jun 2019 08:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jun 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Peoples came on streets against death of youth in police custody in Faridkot
सड़क पर उतरे हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला

फरीदकोट में सीआईए स्टाफ में 17 दिन पहले मुक्तसर के गांव पंजाबा निवासी नौजवान जसपाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उसके शव को खुर्द बुर्द करने के मामले में पीड़ित परिवार व जनतक जत्थेबंदियों पर आधारित एक्शन कमेटी की ओर से पिछले 15 दिनों से एसएसपी दफ्तर के बाहर दिन रात रोष धरना दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को मामले में एक्शन कमेटी के आह्वान पर शहर में रोष मार्च निकालकर कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के आवास के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


गांव संगराहूर स्थित अपने ननिहाल में जसपाल सिंह बीती 16 मई को आया था और अपने दो दोस्तों के बुलावे पर 18 मई की शाम गांव रत्तीरोड़ी के गुरूद्वारा साहिब में पहुंचा था। उसी रात सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह ने उसे वहां से हिरासत में लिया और सीआईए स्टाफ की लॉकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी रात हिरासत में जसपाल सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हुई और अगले दिन 19 मई को सुबह 4 बजे ही सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी लाश को खुर्द बुर्द कर दिया और उसी दिन शाम 5 बजे इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। 

Peoples came on streets against death of youth in police custody in Faridkot
विधायक आवास के पास पुलिस ने लगाए बैरीकेट्स - फोटो : अमर उजाला

घटना के 17 दिन बाद भी जसपाल सिंह का शव बरामद नहीं हो पाया है, जिसके रोष स्वरूप एक्शन कमेटी की ओर से विधायक आवास के बाहर रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत सबसे पहले मिनी सचिवालय में रोष रैली का आयोजन किया गया और इसके बाद यह काफिला रोष मार्च के रूप में शहर के बाजारों से होते हुए कोटकपूरा रोड स्थित विधायक आवास पर पहुंचा। 

इस दौरान एक्शन कमेटी के प्रमुख नेताओं राजिंदर सिंह, कुलदीप शर्मा, बूटा सिंह,गुरदयाल सिंह भट्टी, शविंदर संधू, अशोक कौशल, कर्णदीप सिंह ने कहा कि जसपाल सिंह की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को शव सौंपने, आरोपी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज करने व केस की न्यायिक जांच की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है और इंसाफ मिलने तक जारी रखा जाएगा। 

विधायक की भूमिका ठीक नहीं: एक्शन कमेटी
एक्शन कमेटी के नेताओं ने कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस केस में पहले दिन से ही विधायक की भूमिका सही नहीं रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार की कोई सुध नहीं ली।

विधायक आवास के बाहर रोष प्रदर्शन के खत्म होने के बाद पंजाबी मां बोली सत्कार कमेटी के प्रधान लक्खा सिधाना की अगुवाई में पीड़ित परिवार ने कोटकपूरा रोड पर नहरों के पास आधे घंटे के लिए चक्का जाम किया। एसपी भूपिंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed