{"_id":"68191c9a8628928881092ed5","slug":"people-vacated-their-houses-administrations-bulldozer-will-run-today-chandigarh-news-c-16-pkl1091-701666-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जनता ने खाली किए घर, आज चलेगा प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जनता ने खाली किए घर, आज चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
Tue, 06 May 2025 01:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 की जनता कॉलोनी से झुग्गी-झोंपड़ी हटाकर इसे खाली कराने का अभियान मंगलवार को चलाया जाएगा। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को यहां पूरा दिन प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, यहां के बाशिंदे खुद ही अपना सामान लेकर वहां से निकलते नजर आए। हालांकि, इस दौरान उनके चेहरों पर एक उदासी नजर आई। लोगों का कहना था कि सामान अपने कुछ जानने वालों के यहां रखेंगे। अब रहना कहां इसके बारे में कुछ भी तय नहीं हो पाया है।
उधर, अवैध कॉलोनी बताते हुए प्रशासन के लोग माइक पर एलान करते नजर आएं कि छह मई को कॉलोनी खाली कराई जाएगी। डीसी कार्यालय की तरफ से कॉलोनी खाली कराने के नोटिस भी लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:00 बजे से ही प्रशासन के लोग पुलिस के सहयोग से कॉलोनी खाली कराने का अभियान शुरू करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर पूरी तैयारी की गई। नगर निगम और प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग से भी मदद ली जाएगी। मंगलवार को यहां पर पानी की सप्लाई के साथ बिजली कनेक्शन भी काटे जाने की बात सामने आ रही है। यहां छोटी-बड़ी सैकड़ों झोपड़ी हैं।