फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People showed black flags to Navjot Kaur Sidhu in a village in Amritsar

सिद्धू की पत्नी का विरोध: मूधल गांव में नवजोत कौर को लोगों ने काले झंडे दिखाए, पति का प्रचार करने पहुंची थीं

Tue, 15 Feb 2022 12:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Feb 2022 12:36 AM IST
सार

प्रचार करने पहुंचीं नवजोत कौर सिद्धू को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए। मामला अमृतसर के मूधल गांव का है।

विज्ञापन
People showed black flags to Navjot Kaur Sidhu in a village in Amritsar
काले झंडे दिखाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को सोमवार को गांव मूधल में विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने काले झंडे दिखा उनका विरोध जताया। नवजोत कौर सिद्धू का उस समय विरोध किया गया, जब वे गांव में अपने पति के समर्थन में चुनाव प्रचार के बाद वापस लौट रही थीं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू के सोमवार को अमृतसर में मौजूद नहीं होने के चलते उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने अमृतसर की हॉट सीट पूर्वी विधानसभा हलके में चुनाव प्रचार किया। शाम करीब 3:15 बजे वे कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मूधल गांव पहुंचीं। बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मजीठिया के चुनाव मैदान में उतरने के बाद कई कांग्रेसी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


करीब 15-20 दिन पहले मूधल गांव की महिला सरपंच के पति गुरकीरत सिंह भी शिअद में शामिल हो चुके हैं। सोमवार को नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। करीब 3:45 बजे जब वे अपनी गाड़ी से वापस लौटने लगीं तो वहां कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखा कर विरोध जताया। इसके तुरंत बाद ही वे वहां से वापस चली गईं। इस दौरान गुरकीरत सिंह भी गांव में खड़े दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed