फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   people's dharna, protest in front of SBI, bank, note ban, jalandhar

नोटबंदी: 25 दिन बाद भी राहत नहीं, टूटने लगा सब्र का बांध

Fri, 02 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 02 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
people's dharna, protest in front of SBI, bank, note ban, jalandhar
एसबीआई के बाहर लोगों ने लगाया धरना - फोटो : अमर उजाला
भारतीय स्टेट बैंक की बस्ती शेेख ब्रांच के सामने लोगों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर विरोध जताया। सभी लोग बैंक से रुपये निकलवाने आए, मगर कैश कम होने से बैंक अधिकारी लोगों में कम पैसे निकाल कर देते रहे। इससे खफा हुए लोगों ने बैंक के बाहर धरना लगा दिया। गुस्साए लोगों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


वहीं धरने की वजह से वहां पर ट्रैफिक जाम हो गया। मौैके पर हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद थाना पांच के पुलिस मुलाजिमों ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। उन्होंने बैंक मैनेजर से इस समस्या के हल के लिए बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर कैश मिलने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार वे बीते कई दिनों से बैंक में कैश निकलवाने आ रहे हैं, लेकिन हर बाद उन्हें कैश खत्म होने का कहकर वापस भेज दिया जाता है। 
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने कुंदर कुमार ने कहा कि बैंक में हररोज करीब 500 से 700 लोग पैसे निकलवाने के लिए आते हैं। सभी लोग दस हजार और इससे ऊपर पैसे देने की जिद्द करते हैं, मगर बैंक के पास इतना पैसा नहीं की वह सभी को उनकी मर्जी के अनुसार रुपये दे सकें। शुक्रवार को भी बैंक के पास 10 लाख कैश आया था और पिछले साढ़े तीन लाख रुपये पड़े। वहीं पैसे लेने वाले लोग सैकड़ों की संख्या में थे। हर कोई 15 हजार के आसपास की पैसे निकलवाने आया था। ऐसे में अगर बैंक कुछ लोगों को इतने पैसे देता, तो लाइन में खड़े बाकी के लोग नाराज हो जाते। इसलिए सभी लोगों को चार-चार हजार देने के आश्वासन पर धरना खत्म करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed