फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People received electricity bills Molly Jagran Part-2 residents upset

मौली जागरां पार्ट-2 में लोगों को मिले 20 से 50 हजार तक के बिजली बिल, निवासी परेशान

Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
People received electricity bills Molly Jagran Part-2 residents upset
मनीमाजरा। मौली जागरां पार्ट-2 में बिजली का बिल 20 हजार से 50 हजार रुपये आने से लोग परेेशान हैं। कॉलोनी में रहते मजदूर, दिहाड़ीदार कोरोना से परेशान हैं क्योंकि इस कारण काम बिल्कुल नहीं है। अब उन्हें चिंता है कि बिल भरें या परिवार के खाने-पीने का इंतजाम करें। ज्यादा बिजली बिल आने के विरोध में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शशि शंकर तिवारी प्रदेश महामंत्री चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बिजली विभाग के एसडीओ मदन मोहन से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जाकर मिला और बिजली बिल ज्यादा आने संबंधित समस्याएं बताईं। तिवारी ने बताया कि एसडीओ ने बात सुनकर बिजली बिल दोबारा चेक करवाने का कहा।
विज्ञापन

तिवारी ने एसडीओ को बताया क़ आपके बिजली विभाग के कर्मचारी सही से बिजली का रीडिंग लेकर नहीं आते जिस कारण ऐसा हो रहा है। वही कांग्रेसी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन मे सिर्फ कर लगाने पर ध्यान दे रही है। जनता के लिए सुविधाओं के नाम पर 0 प्रतिशत काम हो रहा है। सबसे बड़ी बात है कि इस मुद्दे पर सभी भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed