फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People raging on without pause voucher amount written

बिना रकम लिखे वाउचर थमाने पर भड़के लोग, बवाल

Sat, 30 Aug 2014 01:02 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर। Updated Sat, 30 Aug 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
People raging on without pause voucher amount written
जगाधरी के दुर्गा गार्डन में पीएनबी की ओर से जनधन योजना के तहत खोले जा रहे बैंक खातों को लेकर शुक्रवार को लोग उस समय भड़क गए, जब कुछ लोगों द्वारा सौ-सौ रुपये जमा कराने पर भी बैंक कर्मियों ने उन्हें बिना रकम लिखे वाउचर थमा दिए।
विज्ञापन


लोगों ने बैंक कर्मियों पर बैंक खाते खोलने की एवज में सौ-सौ रुपये लेने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना पाकर थाना अर्जुन नगर प्रभारी और जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल स्थित पीएनबी शाखा के सीनियर मैनेजर संजीव सुरी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद पीएनबी के एलडीएम विपिन सरीन ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिन वाउचरों पर रकम नहीं लिखी, उनकी जांच कर त्रुटि को दूर किया जाएगा, जबकि उन्हें आश्वस्त किया गया कि बैंक द्वारा जनधन योजना के तहत अकाउंट खोलने पर कोई राशि नहीं ली जा रही है। इस पर लोग शांत हुए और दोबारा से बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए कतार में लग गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल के समीप स्थित पीएनबी शाखा द्वारा जनधन योजना के तहत दो दिनों से दुर्गा गार्डन के श्रीशिव मंदिर में कैंप लगाकर लोगों के बैंक खाते खोले जा रहे हैं। बैंक की ओर से दो कर्मियों शिव दयाल और सुशील कुमार को तैनात कर लोगों से उनके फार्म और अन्य दस्तावेज जमा कराए जा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे कुछ लोग अकाउंट खुलवाने के लिए फार्म, दस्तावेजों सहित जमा कराए सौ रुपये के बदले मिले वाउचर पर रकम न लिखी होने पर भड़क गए।

यहां पहुंचे सुमन देवी, शशीबाला, लिखा देवी, रविंद्र कुमार, बिट्टू का कहना था कि बैंक कर्मियों द्वारा उनसे अकाउंट खोलने की एवज में सौ-सौ रुपये लिए गए और उसके बदले में थमाए गए वाउचर पर कोई रकम अंकित नहीं की गई। जबकि उन्होंने आसपास के लोगों से पता चला कि जनधन योजना के तहत बिना किसी राशि के अकाउंट खोले जा रहे हैं।

पीड़ित लोगों सहित आसपास के लोगों ने बैंक कर्मियों पर वाउचर पर रकम न लिखने और बैंक खाते खोलने की एवज में सौ-सौ रुपये लेने का आरोप लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।

इसकी सूचना पाकर थाना अर्जुन नगर प्रभारी और जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल के समीप स्थित पीएनबी शाखा के सीनियर मैनेजर संजीव सुरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन करीब घंटाभर हंगामा चलता रहा।


बाद में पीएनबी के एलडीएम संजीव सरीन ने लोगों को आश्वस्त किया कि जिन लोगों के वाउचर पर रकम नहीं लिखी गई है, उन्हें दोबारा जांच कर रकम अंकित की जाएगी, जबकि बैंक द्वारा जनधन योजना के तहत अकाउंट खोलने के लिए कोई राशि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed