फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People offered prayers at Shri Devi Talab Temple On the occasion of Ram Mandir Pran Pratistha

Ram Mandir: जगमग हो उठा श्री देवी तालाब मंदिर, जले 1.20 लाख दीप, तस्वीरों में देखें दिव्य एवं भव्य नजारा

Mon, 22 Jan 2024 11:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jan 2024 11:28 PM IST
सार

पूरे पंजाब में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी धूमधाम से लोगों ने मनाई। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। लोगों ने जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया। जालंधर स्थित श्री देवी तालाब मंदिर में 1.20 लाख दीपक जलाए गए। इस दौरान मंदिर की भव्यता मनमोह लेने वाली थी। 

विज्ञापन
People offered prayers at Shri Devi Talab Temple On the occasion of Ram Mandir Pran Pratistha
श्री देवी तालाब मंदिर में जलती दीपमाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में जालंधर के मशहूर शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। श्री देवी तालाब मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से इस कदर सजाया गया था कि मंदिर छठा बिखेर रहा था। इस दौरान सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से प्रभु श्रीराम जी के आगमन की खुशी में मंदिर में एक लाख 21 हजार भव्य दीप जलाकर दीप माला की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


सबसे पहले सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान मंदिर में बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी राम भक्तों को दिखाया गया। इसके बाद रंगोली सजाने का कार्यक्रम भी करवाया गया। शाम को एक लाख 21 हजार दीपों से मंदिर परिसर में दीपमाला की गई। इसके अलावा मंदिर में कई प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर परिसर में शाम 6 बजे गायक मास्टर वरुण मदान एंड पार्टी, गायक प्रदीप पुजारी एंड पार्टी देव चंचल एंड पार्टी, गायक विजय कौड़ा एंड पार्टी, गायक विश्वास लाडला एंड पार्टी व गायक इंद्रजीत राही एंड पार्टी ने श्री राम भजनों से सभी भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके अलावा शहर के महालक्ष्मी मंदिर, गीता मंदिर, कृष्ण मुरारी मंदिर में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिसमें भक्तों ने प्रभु राम के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed