फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People of Villages are upset due to Lack of Basic facilities in Chandigarh

पिंड दियां गलियां : नगर निगम में शामिल गांव के लोग परेशान, बोले- सीवर और स्ट्रीट लाइट भी खराब

Mon, 23 Nov 2020 04:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Nov 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
People of Villages are upset due to Lack of Basic facilities in Chandigarh
ये देखिए... रायपुरखुर्द की फिरनी सड़क का हाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ नगर निगम में शामिल होने वाले गांव के लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निगम में शामिल हुए दो वर्ष होने जा रहे हैं। निगम में शामिल होने के समय गांवों को बड़े-बड़े विकास के सपने दिखाए गए लेकिन हकीकत में कुछ भी नहीं हुआ। निगम ने सिर्फ नाम का विलेज डेवलपमेंट कमेटी का गठन कर रखा है लेकिन सुविधाएं कुछ भी नहीं दी जा रही हैं। अब तो गांव की फिरनी भी चलने लायक नहीं बची।

विज्ञापन


जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जनवरी 2019 में चंडीगढ़ के 12 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया था। इसके बावजूद गांवों में विकास के काम नहीं हो रहे हैं। लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए परेशान होना पड़ता है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलती, सीवर और स्टार्म वाटर की पाइपलाइन खराब रहती हैं। सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है। 
विज्ञापन



सभी गांव में प्रशासन और नगर निगम काम में तेजी लाए
नगर निगम और प्रशासन गांव के विकास में तेजी लाए। गांव में विकास के काम रुके हुए हैं। गांवों में शहरों जैसा ही विकास होना चाहिए। गांव में अब खेती की जमीन भी नहीं है। गुजारा करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नगर निगम गांव पर आर्थिक बोझ न डाले। गांव में बुनियादी सुविधाओं के काम में तेजी लाए। - गुरप्रीत सिंह हैप्पी, पूर्व सरपंच, दड़वा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में समस्या ही समस्या

सड़क की हालत ठीक नहीं हैं। गलियां भी खराब है। प्रशासन व निगम के अधिकारी हमारी बातों को सुने। नगर निगम में जाने के समय कहा गया था कि गांव का सर्वांगीण विकास होगा लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। निगम के अधिकारी इस बात को समझें। गांव के लोगों को रोजगार में भी प्राथमिकता दें। - गुरदीप सिंह, पूर्व सरपंच, रायपुर कलां।
 
गांवों की समस्याओं को जल्द हल करे निगम
गांवों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नगर निगम ठीक करे। कई गांवों की सड़कें खराब हैं। इसे प्राथमिकता के आधार पर निगम को ठीक करना चाहिए। गांव के लोगों पर कर न लगाया जाए। पानी की दरों को भी कम किया जाना चाहिए। निगम के अधिकारी गांव का दौरा कर जायजा लेते रहें तो विकास में तेजी आएगी। - हुकम चंद, पूर्व सरपंच, खुड्डा अलीशेर।   

गांवों की फिरनी में मलबा भरकर चला रहे काम
गांवों की फिरनी की सड़क टूटी हुई हैं। यह सभी गांव का हाल है। नगर निगम में शामिल करने के बाद प्रशासन और नगर निगम ने गांवों की ओर ध्यान देना छोड़ दिया। गांव की फिरनी में मलबा डालकर काम चलाया जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। निगम में शामिल होने के बाद गांव की हालत और खराब हो गई है। - जीत सिंह, पूर्व डायरेक्टर मार्केट कमेटी, निवासी गांव बहलाना। 

निगम में शामिल होने से स्थिति और खराब हुई

जब गांव में पंचायत थी, तब गांव के लोग खुशहाल थे। जब से नगर निगम में शामिल हुआ, तब से स्थिति और खराब हो गई है। सड़कें खराब तो है ही, कई गलियों में लाइट जलती भी नहीं हैं। सीवर और स्टार्म वाटर की लाइन खराब रहती हैं। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश होने के बाद सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है। - डॉ. रंजीत सिंह धीमान, रायपुरखुर्द।

गांवों के बिना शहर का विकास संभव नहीं
गांवों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। दूसरे राज्यों से आए मजदूरों की बड़ी संख्या है। इसलिए नगर निगम और प्रशासन को चाहिए कि गांव की बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दे। गांव से भी काफी पैसा सरकार को जाता है। इसलिए हमें भी सुविधाएं मिलनी ही चाहिए। गांव के लोगों को सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। - धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सदस्य जिला परिषद और निवासी गांव दड़वा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed