फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People of village Kumbhada came out to protest against property tax.

Chandigarh News: प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में उतरे गांव कुंभड़ा के लोग

Sat, 09 Sep 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
People of village Kumbhada came out to protest against property tax.
मोहाली। सेक्टर 68-69 की सड़क पर में गांव कुंभड़ावासियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम के अधीन आते गांवों में प्रॉपर्टी टैक्स के नंबर प्लेटों का विरोध कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अत्याचार एवं भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने कहा कि सरकार लोगों को सहूलियतें देने के बजाय तंग कर रही है। निगम का ध्यान बस चालान काटने पर लगा है। ग्रेशियन चौक पर लाइट लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार लिखित आवेदन दिया है लेकिन निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब तक गांव को पूर्ण शहरी सुविधाएं नहीं मिल जातीं तब तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लगने दिया जाएगा। इस मौके पर मनजीत सिंह कुंभड़ा, गुरनाम सिंह राणा, हरदीप सिंह दीपा, लाभ सिंह, बलदेव सिंह बिल्लू, अजैब सिंह, परमजीत कौर, सुनीता रानी, सोनिया रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गरीब की जेब पर निगम की नजर
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की गरीबों को पांच-पांच मरले के प्लॉट, बुढ़ापा पेंशन 2500 रुपये और महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की गारंटी पूरी तरह फेल हो गई है। स्थानीय वासी बलजीत सिंह ने कहा कि उनका भतीजा एक छोटा सा घर बनाने जा रहा था लेकिन नगर निगम ने उन्हें उस पर छत डालने से रोक दिया है और नगर निगम इंस्पेक्टर घर को जब्त करने की धमकी दे रहे हैं जबकि दूसरी ओर गांव में बिना अनुमति के छह-छह मंजिला इमारतें बनी हुई हैं लेकिन निगम का कोई भी अधिकारी इनके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed