{"_id":"617b03e09a0fea3ebf30ec49","slug":"people-of-punjab-going-abroad-will-now-be-verified-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा : विदेश जाने वाले पंजाब के लोगों का अब घर पर ही होगा वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा : विदेश जाने वाले पंजाब के लोगों का अब घर पर ही होगा वेरिफिकेशन
Fri, 29 Oct 2021 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:41 AM IST
सार
एनआरआई विभाग आनलाइन वेरिफिकेशन की बना रहा योजना। विभागीय मंत्री परगट सिंह ने पुलिस और राजस्व विभाग को दिए निर्देश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश जाने के इच्छुक पंजाब के लोग अब घर बैठे ही वेरिफिकेशन करा सकेंगे। इस योजना के तहत आवेदनकर्ता संबंधित क्षेत्रों के सुविधा या सांझ केंद्रों से प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। एनआरआई विभाग ने इस योजना के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। दिसंबर के अंत तक यह सुविधा लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
अभी राज्य के लोगों को विदेश जाने से पहले वेरिफिकेशन के लिए चंडीगढ़ आना पड़ता है। इसमें पैसे के साथ साथ लोगों का समय भी खराब होता है। विदेश में रहने वाले राज्य के लोग सरकार से पुलिस वेरिफिकेशन आनलाइन किए जाने की मांग पहले ही कर चुके हैं। अब सरकार ने विदेश में रहने वाले और यहां से जाने वाले लोगों को राहत देने के लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके तहत लोग घर बैठे ही आनलाइन आवेदन करके संबंधित क्षेत्रों के सुविधा या सांझ केंद्रों से प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। हाल ही में सरकार के द्वारा विदेशों में बसे पंजाबियों को वतन लौटते समय हवाई अड्डों पर होने वाली दिक्कतें अब फोन कॉल पर ही दूर करने की व्यवस्था की है। सरकार इसके लिए हवाई अड्डों पर ही काल सेंटर स्थापित कर रही है। इन ‘क्विक रिस्पांस सेंटरों को सातों दिन 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा।
विज्ञापन
कोऑर्डिनेटरों को मिलेगी मान्यता
पंजाब का एनआरआई विभाग विभिन्न देशों में पंजाब सरकार की ओर से एनआरआई की सुविधा के लिए तैनात कोऑर्डिनेटरों को और मजबूत करेगी। विभाग इस काम को करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल करके इन कोऑर्डिनेटरों को मान्यता दिलाने का काम करेगी। जिससे संबंधित देशों के दूतावास और उच्चायुक्त कार्यालयों में प्रवासियों की मदद के लिए और भी प्रभावशाली तरीके से काम किया जा सके।
पोर्टल के जरिए सरकार से जुड़ेंगे
एनआरआई से संबंधित हर तरह की सेवाओं और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण एक ही स्थान पर मिल सके इसके लिए एक संगठित पोर्टल बनाया जाएगा। पोर्टल के जरिए प्रवासी पंजाब राज्य सरकार के साथ आसानी से संपर्क स्थापित कर सकेंगे।
पंजाब के अधिकांश परिवारों के लोग विदेशों में रहते हैं। उनकी समस्याओं को दूर करना सरकार की जिम्मेदारी है। पंजाब सरकार कई योजनाएं एनआरआई के लिए लाने की तैयारी कर रही है।
परगट सिंह, एनआरआई मंत्री, पंजाब