फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   people not reached punjab who take responsibility for attack on Umar Khalid

उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले नहीं पहुंचे पंजाब, दिल्ली पुलिस के खाली हाथ

Sat, 18 Aug 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Sat, 18 Aug 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
people not reached punjab who  take responsibility for attack on Umar Khalid
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुस्तैद पुलिस
फेसबुक पर अपलोड जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद पर गोली चलाने की जिम्मेदारी लेकर गांव सराभा में शुक्रवार को गिरफ्तारी देने का वीडियो पब्लिसिटी स्टंट निकला। हरियाणा के रहने वाले दोनों आरोपी नौजवान नवीन दलाल और दरवेश शाहपुर की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस के करीब 40 कर्मचारी इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान की अगुवाई में देर रात ही देहात पुलिस के पास पहुंच गए थे, लेकिन दिल्ली पुलिस की सारी मेहनत बेकार चली गई। 
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह लुधियाना, फिरोजपुर, लुधियाना पक्खोवाल, लुधियाना डेहलो रोड सहित कस्बा सराभा में दर्जनों पुलिस कर्मचारी सिविल ड्रेस में तैनात किए थे। दूसरी तरफ आरोपी नवीन दलाल और दरवेश शाहपुर की शहीद करतार सिंह सराभा के गांव में आकर गिरफ्तारी देने की बात का नौजवान भारत सभा सहित कई किसान जत्थेबंदियों ने विरोध किया।
विज्ञापन

आरोपियों का संगठन ने किया विरोध

people not reached punjab who  take responsibility for attack on Umar Khalid
आरोपियों का विरोध करते हुए सगंठन के लोग
 जत्थेबंदियों का कहना था कि वह आरोपियों को शहीद के गांव में आकर गिरफ्तारी नहीं देने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने सराभा गांव में मुख्य मार्ग पर लगी शहीद करतार सिंह सराभा की प्रतिमा और शहीद के घर के आगे धरना लगा इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान नौजवान भारत सभा लुधियाना के जिला प्रधान अरुण कुमार, ग्रामीण मजदूर यूनियन के प्रधान अवतार सिंह तारी, किरती किसान यूनियन के जिला प्रधान त्रिलोचन सिंह झोरडा, दल खालसा के कोआर्डिनेटर जसवीर खंडूर, टीएसयू तहसील ललतो के प्रधान जागीर हुसैन मौजूद रहे। 

दलाल की दादी बोली पता नहीं कहां है 
दूसरी और हरियाणा के झज्जर जिला के गांव मंदोती के रहने वाले नवीन दलाल के घर पर मौजूद उसकी दादा ज्ञानो देवी ने बताया कि पिछले कई दिन से नवीन उसे जल्द घर आने की बात कहकर गया था, लेकिन नहीं लौटा। गोरक्षक के तौर पर काम करने वाला 26 वर्षीय नवीन दलाल रोहतक के आल इंडिया जट्ट हीरोस मैमोरियल कालेज रोहतक से बीए पास है।

दिल्ली पुलिस ने मंदोती गांव में भी नवीन के घर पूछताछ की थी और आस पास के लोगों से भी नवीन के बारे में पूछा था। वहीं पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि ये सारा मामला ही पब्लिसिटी स्टंट का है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत के चलते आरोपियों को इतनी पब्लिसिटी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed